होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'दिवाली मिलन' के जरिए 2500 पत्रकारों से मुखातिब हुए पीएम मोदी...

'दिवाली मिलन' के जरिए 2500 पत्रकारों से मुखातिब हुए पीएम मोदी...

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">नई दिल्ली के 11 अशोका  रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'दिवाली मिलन' समारोह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में देशभर के प्रिंट, टीवी और एजेंसी के लगभग 2500 पत्रकार शामिल हुए।</p> <p style="text-align: ju

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

नई दिल्ली के 11 अशोका  रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'दिवाली मिलन' समारोह को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में देशभर के प्रिंट, टीवी और एजेंसी के लगभग 2500 पत्रकार शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं मीडिया के योगदान की सराहना करता हूं। ठहरे हुए मुद्दों पर चर्चाओं को आगे बढ़ाने में मीडिया की भूमिका हो तो अच्छा होगा। कई विषयों को जनसामान्य का एजेंडा बनना चाहिए। मोदी ने कहा कि सरकार जबरदस्ती कोई फैसला थोप नहीं सकती। राजनीतिक दलों को चुनाव सुधार के बारे में सोचना चाहिए।

समारोह में मीडिया दिग्गजों में आईटीवी नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर कार्तिकेय शर्मा, बिजनेस वर्ल्ड के एडिटर-इन-चीफ और एक्सचेंज4मीडिया के चेयरमैन अनुराग बत्रा, जी न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी, इंडिया न्यूज के एडिटर-इन-चीफ दीपक चौरसिया, एबीपी के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर और शाज़ी ज़मा, द क्विंट के प्रजिडेंट और एडिटोरियल डायरेक्टर संजय पुगलिया, आईबीएन7 के दोनों डिप्टी मैनेजिंग एडिटर सुमित अवस्थी और किशोर अजवाणी, आजतक से मैनेजिंग एडिटर सुप्रिया प्रसाद और इंडिया टुडे के मैनेजिंग एडिटर राहुल कंवल, आईबीएन7 के एग्जीक्यूटिव एडिटर अमीष देवगन,  इंडिया टीवी से शमशेर सिंह और राहुल चौधरी समेत कई मीडिया दिग्गज मौजूद थे।

पीएम मोदी ने इस दौरान स्वच्छता अभियान के लिए मीडिया की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश में सकारात्मक सोच बढ़ाने में मीडिया ने अहम भूमिका निभाई है, समाज में स्वच्छता के लिए जागरुकता का भाव पैदा हुआ है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह भी कई वरिष्ठ पत्रकारों से व्यक्तिगत रूप से मिले।

समारोह में रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर, वित्तमंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि पिछले साल दिवाली से पहले 28 नवंबर को ‘दिवाली मिलन’ समारोह का आयोजन किया गया था। तब पीएम ने कहा था कि यह कार्यक्रम दिवाली के बाद होता तो अच्छा होता। शायद इसलिए इस बार इसे दिवाली के बाद किया गया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

18 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

18 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago