होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘इंडिया टुडे’ के असोसिएट एडिटर मानस गुप्ता का हुआ रोड एक्सीडेंट, हालत गंभीर
‘इंडिया टुडे’ के असोसिएट एडिटर मानस गुप्ता का हुआ रोड एक्सीडेंट, हालत गंभीर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी न्यूज पोर्टल ‘इंडिया टुडे’ (indiatoday.intoday.in) के असोसिएट एडिटर मानस गुप्ता का सोमवार सुबह रोड एक्सीडेंट हो गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल वे वैशाली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी न्यूज पोर्टल ‘इंडिया टुडे’ (indiatoday.intoday.in) के असोसिएट एडिटर मानस गुप्ता का सोमवार सुबह रोड एक्सीडेंट हो गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल वे वैशाली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
‘इंडिया टुडे’ मानस ने इसी साल अप्रैल में जॉइन किया था और यहां ये उनकी दूसरी पारी थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘इंडिया टुडे’ से साल 2001 में बतौर कॉपी एडिटर की थी।
देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (आईआईएमसी) के छात्र रह चुके मानस ने 'टाइम्स ग्रुप' में एक लंबी पारी खेली। वे अगस्त, 2005 में टाइम्स ग्रुप के साथ बतौर सीनियर कॉपी एडिटर जुड़े और धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए सीनियर असिसटेंट एडिटर के पद तक पहुंचे। उन्होंने मार्च, 2016 में टाइम्स ग्रुप को अलविदा कह दिया और इंडिया टुडे का दामन थाम लिया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स