होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee Media के पूर्व CEO आर.के. अरोड़ा अब इस हिंदी न्यूज चैनल से जुड़े...
Zee Media के पूर्व CEO आर.के. अरोड़ा अब इस हिंदी न्यूज चैनल से जुड़े...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड (Zee Media Corporation Limited) के पूर्व सीईओ आर.के. अरोड़ा ने सुभाष चौ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
चैनल की टैगलाइन है- ‘आओ बदले हम’ (AAO BADLEN HUM)। बदलते भारत की आवाज बनने के रूप में जेके 24×7 न्यूज की ब्रैंड पोजिशनिंग की जा रही है। चैनल का सिद्धान्त है कि यदि आप दुनिया में बदलाव देखना चाहते हैं, तो आप अपने आप को बदलिए।
चैनल का अपने कंटेंट के माध्यम से अपने दर्शकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने का उद्देश्य है।
जेके 24×7 न्यूज सभी प्रमुख केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है, और जल्द ही सभी डीटीएच प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध हो जाएगा। नेटवर्क की निकट भविष्य में विभिन्न जॉनरों में चैनलों के विस्तार की योजना है।
पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे, अरोड़ा को 25 सालों से भी ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने हाल ही में जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड (Zee Media Corporation Limited) के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर व सीईओ पद से इस्तीफा दिया था। जी मीडिया से पहले, उन्होंने न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, न्यूज 24 और इंडिया टीवी सहित विभिन्न मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।टैग्स