होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'अलग खबर' पेश करने के दावे के साथ बाजार में उतरा न्यूज चैनल ‘इंडिया 24X7’

'अलग खबर' पेश करने के दावे के साथ बाजार में उतरा न्यूज चैनल ‘इंडिया 24X7’

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनलों के बंच में एक और नए न्यूज चैनल ने दस्तक दे दिया है, जिसका नाम है ‘इंडिया 24X7’। इस चैनल की टैगलाइन क्या खबर है!’ रखी गई है, क्योंकि इस नए चैनल की कोशिश भारतीय न्यूज चैनलों के प्रचलित पैटर्न में बदलाव करने की है। जानकारी के मुताबिक, यह चैनल एक नेशनल चैनल है, जो ‘फ्री टू एयर’ पर आधारि

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनलों के बंच में एक और नए न्यूज चैनल ने दस्तक दे दिया है, जिसका नाम है ‘इंडिया 24X7’। इस चैनल की टैगलाइन क्या खबर है!’ रखी गई है, क्योंकि इस नए चैनल की कोशिश भारतीय न्यूज चैनलों के प्रचलित पैटर्न में बदलाव करने की है। जानकारी के मुताबिक, यह चैनल एक नेशनल चैनल है, जो ‘फ्री टू एयर’ पर आधारित है और यह 24 अक्टूबर को लॉन्च हो चुका है। इस चैनल का लक्ष्य पारिवारिक मनोरंजन और अलग हट कर न्यूज पेश करना है, ताकि दर्शकों को कोरी खबरों से बढ़कर जानकारीपूर्ण विकल्प मिले। दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एंकर प्रमुख भूमिका निभाएंगे। उनका व्यक्तित्व, शैली और विश्वसनीयता यह निश्चित करेंगे कि दर्शक इस ब्रैंड के साथ जुड़ पाएं। इंडिया 24X7 चैनल विभिन्न आयु वर्गों व भिन्न लिंगों को आकर्षित करेगा और इसे पूरा परिवार मिलजुल कर देख पाएगा। यह युवा वर्ग के दर्शकों को भी पसंद आएगा क्योंकि उनकी सोच व मूल्यों के अनुसार इस पर कार्यक्रम दिखाए जाएंगे। चैनल एडिटर वासिन्द्र मिश्रा ने कहा, ‘इंडिया 24X7 आक्रामकता के ऊपर स्पष्टता और सनसनी की जगह जानकारी को तरजीह देगा। यह ब्रेकिंग न्यूज या सनसनी वाली खबरों के बजाय ‘अलग खबर’ पेश करेगा। हमारा उद्देश्य है कि पूरा परिवार इसे देखे इसलिए हमारी कवरेज हर खबर के सकारात्मक पक्ष पर केन्द्रित रहेगी और हम मनोरंजन के पहलू के जरिए उसे जीवंत बना देंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप वर्तमान न्यूज कार्यक्रमों को देखें तो आप पाएंगे कि अधिकांश न्यूज चैनल समाज में नकारात्मकता फैलाने में व्यस्त हैं, उन्हें देख कर ऐसा प्रतीत होता है जैसे आज समाज के लिए कोई उम्मीद ही नहीं बची है। लेकिन इंडिया 24X7 उम्मीद पर यकीन करता है।’ यह चैनल दर्शकों को ज्यादा कंटेंट व खबरें देने के लिए प्रति घंटा 12 मिनट की इन्वेंट्री पर काम करेगा जिससे दर्शकों को जानकारी मिलेगी और वे सशक्त होंगे। यह चैनल सभी बड़े डीटीएच प्लेटफॉर्म्स और स्थानीय केबल नेटवर्क्स पर उपलब्ध है जैसे डिश टीवी, एयरटेल, टाटा स्काई, डीडी फ्री डिश, सिटी केबल, फास्टवे, डिजि केबल, डेन, हैथवे, इन केबल, जीटीपीएल और अन्य स्थानीय केबल नेटवर्क्स।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

17 hours ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

1 day ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

1 day ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

2 days ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

10 hours ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

17 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

10 hours ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

16 hours ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

18 hours ago