होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee एंटरटेनमेंट करेगी रिलायंस के टीवी कारोबार का अधिग्रहण

Zee एंटरटेनमेंट करेगी रिलायंस के टीवी कारोबार का अधिग्रहण

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' ने बुधवार को औपचारिक रूप से घोषणा की वह अनिल अंबानी की कंपनी 'रिलायंस समूह' के जनरल एंटरटेनमेंट टीवी चैनलों का अधिग्रहण करेगी।</p> <p style="text-align: justify;">कंपनी ने अपने बयान में कहा, ‘जी एंटरटे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' ने बुधवार को औपचारिक रूप से घोषणा की वह अनिल अंबानी की कंपनी 'रिलायंस समूह' के जनरल एंटरटेनमेंट टीवी चैनलों का अधिग्रहण करेगी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बुधवार को अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस समूह के सभी संस्थाओं, रिलायंस बिग ब्रॉडकास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (Reliance Big Broadcasting Private Limited), बिग मैजिक लिमिटेड व अजालिया ब्रॉडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (Big Magic Limited & Azalia Broadcast Private Limited) के नेतृत्व वाले जनरल एंटरटेनमेंट ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। यह सौदा डीमर्जर निश्चित समझौतों के माध्यम से किया जाएगा।'

 अपने टीवी प्रसारण कारोबार के तहत रिलायंस ग्रुप वर्तमान में दो जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों ( ‘बिग मैजिक’ और ‘बिग गंगा’) का प्रसारण करता है, इसके अलावा उसके पास अन्य 4 टीवी चैनलों के लाइसेंस हैं। ‘बिग मैजिक’ एक हिंदी कॉमेडी चैनल है, जबकि ‘बिग गंगा’ एक भोजपुरी एंटरटनेमेंट चैनल है, जोकि बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के दर्शकों पर केंद्रित है। ये चैनल  सभी प्रमुख एमएसओ (MSOs) और डीटीएच ऑपरेटर्स (DTH operators) पर उपलब्ध हैं।

जी एंटरटेनमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा, ‘हमें इस अधिग्रहण की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, क्योंकि ये हमारे जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के बढ़ते दायरे को और अधिक बढ़ा देगा। 'बिग मैजिक' से हमें कॉमेडी जॉनर मिलेगा जो हमारी ग्राहक पेशकश को विस्तार देगा। वहीं अग्रणी भोजपुरी चैनल 'बिग गंगा' रीजनल मार्केट्स में विस्तार की हमारी रणनीति को और अधिक बल देता है। इसमें विकास की आकर्षक क्षमता है। मुझे विश्वास है कि ये दोनों चैनल जी नेटवर्क को दर्शकों और कंपनी के लिए और अधिक समृद्ध बनाएंगे।’

रिलायंस कैपिटल के ED और ग्रुप सीईओ (Group CEO) सैम घोष ने इस मौके पर कहा, 'हम अपना 100 प्रतिशत जनरल एंटरटेनमेंट टीवी बिजनेस जी एंटरटेनमेंट को सौंपकर खुश हैं। यह डील अपने मूल बिजनेस से अलग हटकर अन्य बिजनेस से बाहर निकलने की हमारी रणनीति का हिस्सा है और इससे रिलायंस कैपिटल के ऋण को कम करने में मदद मिलेगी।'

प्रस्तावित सौदा शेयरधारकों व स्टॉक एक्सचेंजों समेत तमाम नियामक संस्थाओं, सूचना-प्रसारण मंत्रालय और बॉम्बे हाई कोर्ट का अनुमोदन मिलने पर ही पूरा किया जा सकेगा। दोनों पक्षों को उम्मीद है कि कैलेंडर वर्ष 2017 की दूसरी छमाही में सौदे को सम्पन्न कर लिया जाएगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

8 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

17 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

16 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

16 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

8 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

16 hours ago