होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रेप के मामलों की रिपोर्टिंग पर क्या है वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त की राय, पढ़ें यहां...

रेप के मामलों की रिपोर्टिंग पर क्या है वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त की राय, पढ़ें यहां...

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मी‍डिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">'एनडीटीवी' (NDTV) की कंसल्टिंग एडिटर बरखा दत्त ने हिन्दुस्तान टाइम्स(HT) अखबार द्वारा चलाई गई एक स्पेशल सीरीज के तहत अपने कॉलम के जरिए लिखा है है कि किसी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को किसी तरह का तमाशा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

'एनडीटीवी' (NDTV) की कंसल्टिंग एडिटर बरखा दत्त ने हिन्दुस्तान टाइम्स(HT) अखबार द्वारा चलाई गई एक स्पेशल सीरीज के तहत अपने कॉलम के जरिए लिखा है है कि किसी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को किसी तरह का तमाशा नहीं बनाना चाहिए। 'हिन्दुस्तान टाइम्स' (Hindustan Times) में छपे आर्टिकल में बरखा दत्त का कहना है कि किसी को भी निजता का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं है और मीडिया को भी ऐसा करने से बचना चाहिए।

बरखा का कहना है, ‘इस तरह के संवेदशनील मामलों की रिपोर्टिंग करने का क्या बेहतर तरीका होना चाहिए, इससे पूर्व हमें यह चर्चा करनी होगी कि आखिर ऐसा कब तक चलेगा। इस संवेदशनशील मुद्दे की रिपोर्टिंग काफी सावधानीपूर्वक करनी चाहिए। मैं मानती हूं कि जब तकरीबन बीस साल की उम्र में मैंने अपनी नौकरी शुरू की थी तो उस समय मैं महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर काफी डिफेंसिव थी। मैं पॉलिटिक्स, हंगामा, दंगा, युद्ध आदि की रिपेार्टिंग करना चाहती थी। मेरा मानना था कि कोई यह न कहे कि एक महिला रिपोर्टर होने के नाते मैं यह नहीं कर सकती हूं।’

जब मुझे इस तरह की रिपोर्टिंग का सबसे पहला असाइ्नमेंट सौंपा गया था, वह राजस्थान के एक गांव में एक दलित सामाजिक कार्यकर्ता महिला भंवरी देवी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला था, जो एक साल के बच्चे के विवाह का विरोध कर रही थी। इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा था। वह एक सरकारी कार्यक्रम से जुड़ी हुई थी, जिसका मकसद स्थानीय लोगों को इस तरह के मामलों के प्रति जागरूक करना था। भंवरी देवी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में उस बच्चे का पिता भी शामिल था। इस मामले में जज ने आरोपियों को बरी करने का प्रयास किया था, क्योंकि उसका मानना था कि ऊंची जाति के जिन लोगों पर आरोप लगा है, वह उस खास वर्ग की महिला को छुएंगे भी नहीं। वहीं भंवरी देवी को ही आरोपियों की धमकी के कारण गांव से बाहर डरकर रहना पड़ा। उसे सार्वजनिक नल से पानी भरने से भी वंचित कर दिया गया था। वह पहला असाइ्नमेंट था, जिससे मैंने जाना कि महिलाओं के‍ खिलाफ हो रहे अत्याचार की रिपोर्टिंग करना सॉफ्ट यानी ‘आसान काम’ नहीं है, जैसा मैं पहले सोच रही थी। हमारे देश में इस तरह के मामले जाति और वर्ग (caste and class) में उलझकर रह जाते हैं।’

 आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक पर बरखा दत्त के पूरे आर्टिकल को पढ़ सकते हैं:

http://www.hindustantimes.com/india-news/rape-is-not-a-spectacle-don-t-violate-privacy-barkha-dutt/story-A1LnlayvISZ61XUwIEVTEK.html

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

11 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

20 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

19 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

20 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

11 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

19 hours ago