होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, कुछ अलग फॉर्मेट में शुरू 'समाचार प्लस' का ये शो कैसे बना हिट
जानिए, कुछ अलग फॉर्मेट में शुरू 'समाचार प्लस' का ये शो कैसे बना हिट
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पत्रकारिता में प्रयोगधर्मिता खासकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में, कम पत्रकार ही ये साहस करते हैं, वो भी तब जबकि प्रयोग की सफलता का पैमाना इम्पैक्ट की बजाय केवल टीआरपी हो। लेकिन ‘समाचार प्लस’ के एग्जिक्यूटिव एडिटर प्रवीण साहनी नए और साहसिक प्रयोगो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पत्रकारिता में प्रयोगधर्मिता खासकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में, कम पत्रकार ही ये साहस करते हैं, वो भी तब जबकि प्रयोग की सफलता का पैमाना इम्पैक्ट की बजाय केवल टीआरपी हो। लेकिन ‘समाचार प्लस’ के एग्जिक्यूटिव एडिटर प्रवीण साहनी नए और साहसिक प्रयोगों से नहीं घबराते।
ऐसा पहला उदाहरण उन्होंने कुख्यात फरार अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की मुहिम के रूप में ‘वांटेड’ शो शुरू करके दिया। ‘वांटेड’ शो ने सफलता के ऐसे कीर्तिमान बना दिए, जहां तक पहुंचना फिलहाल मुमकिन नहीं दिखता। इस शो में जिन कुख्यात फरार इनामी अपराधियों की प्रवीण ने कुंडली दिखाई, उनमें से आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस एनकाउंटर में मारे गए और डेढ़ दर्जन से ज्यादा सलाखों के पीछे हैं।
प्रवीण के इस शो की तारीफ सरकार से लेकर पुलिस के आलाधिकारियों तक ने की और ‘वांटेड’ शो के सफर को देश की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं ने भी प्रकाशित किया। क्राइम से जुड़े इस साहसिक और सफल प्रयोग के बाद प्रवीण ने सीधे राजनीतिक पत्रकारिता में एक बड़ा प्रयोग किया और ‘राजनीति’ नाम से एक शो शुरू किया।
इस शो में खबरों का चयन और प्रस्तुतिकरण बिल्कुल नया था। जिन राजनीतिक खबरों की चर्चा ज्यादा लेकिन तवज्जो कम होती है, उन खबरों पर संवाददाताओं से काम करवाना शुरू किया और फिर गांव, कस्बे, तहसील और जिले की आम राजनीति को खास बनाकर टीवी स्क्रीन पर लेकर आए। ये साहसिक प्रयोग एक बार फिर सुपरहिट साबित हुआ, इम्पैक्ट में भी और टीआरपी में भी।
कोई संपादक खुद अपना शो प्राइम टाइम के बाहर रात 10 बजे लेकर आए, इसी साहस को दर्शकों ने भी सलाम किया और पहले की हफ्ते ‘राजनीति’ शो टीआरपी की टॉप-10 वाली लिस्ट में दर्ज हुआ। सबसे बढ़कर शो की सफलता ये कि शहरों से लेकर कस्बों तक सियासी तबकों से लेकर आमजन तक इस शो में दिखाई गई खबरों की चर्चा रही। यहां तक कि सैकड़ों दर्शक रोजाना अपने इलाकों की राजनीतिक खबरों को बताने के लिए ट्विटर हैंडल @PraveenKSahni पर ट्वीट कर रहे हैं। यही भरोसा ‘समाचार प्लस’ चैनल की यूपी/उत्तराखंड में इकलौती धाक की वजह भी दिखाई देती है और पत्रकारिता पर लोगों का भरोसा कायम रखने की वजह भी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स