होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मैगजीन को मिला कानूनी नोटिस, 1 करोड़ का मुकदमा!
मैगजीन को मिला कानूनी नोटिस, 1 करोड़ का मुकदमा!
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। छत्तीसगढ़ के एंटी करप्शन ब्यूरो के एडीजी मुकेश गुप्ता ने एक न्यूज मैगजीन के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया है। साथ ही कानूनी नोटिस भेज कर कहा है कि या तो वह अपनी खबर वापस लें या 1 करोड़ के मानहानि के मुकदमे के लिए तैयार रहें।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
छत्तीसगढ़ के एंटी करप्शन ब्यूरो के एडीजी मुकेश गुप्ता ने एक न्यूज मैगजीन के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया है। साथ ही कानूनी नोटिस भेज कर कहा है कि या तो वह अपनी खबर वापस लें या 1 करोड़ के मानहानि के मुकदमे के लिए तैयार रहें।
दरअसल हिंदी मैगजीन ‘जगत विजन’ के पिछले अंक में छपी एक खबर में एडीजी गुप्ता पर नक्सलियों से कथित सांठगांठ और नान घोटाला में शामिल होने और दंतेवाड़ा जेल ब्रेक का कथित आरोप लगाया गया है। मैगजीन में अपने 64 पेज के अंक में 46 पेज पर एडीजी के खिलाफ लेख प्रकाशित किए गए थे।
नोटिस में यह भी कहा गया है कि एडीजी मुकेश गुप्ता एक ईमानदार अफसर हैं, ये उन्हें बदनाम करने की साजिश है।
उन्होंने न्यायिक दंडाधिकारी शिवप्रसाद त्रिपाठी के यहां दायर परिवाद में 50 लाख का हर्जाना, मैगजीन में खबर का खंडन और माफीनामा प्रकाशित करने की अपील की है। मैगजीन के अधिकारियों को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि यदि मैगजीन की ओर से एक सप्ताह में नोटिस का जवाब नहीं दिया जाता है तो मैगजीन और प्रकाशक मंडल के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कराएगा। इसके बाद उन्होंने 1 करोड़ रुपए के मानहानि दावा करने की चेतावनी भी दी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स