होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लाइव शो के दौरान हमेशा के लिए खामोश हुई एक रेडियो जॉकी की हंसमुख आवाज...

लाइव शो के दौरान हमेशा के लिए खामोश हुई एक रेडियो जॉकी की हंसमुख आवाज...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘ऐऐऐऐईईईई नागपुर... मालूम तेरे को, बहुत कुछ आता मेरे को।‘ नागपुर में रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम पर गूंजने वाली ये हंसमुख आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है। गुरुवार सुबह लाइव शो के दौरान रेडियो जॉकी शुभम केचे की मौत हो गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

‘ऐऐऐऐईईईई नागपुर... मालूम तेरे को, बहुत कुछ आता मेरे को।‘ नागपुर में रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम पर गूंजने वाली ये हंसमुख आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है। गुरुवार सुबह लाइव शो के दौरान रेडियो जॉकी शुभम केचे की मौत हो गई।

बता दें कि शुभम एफएम रेडियो पर 'हाय नागपुर' नामक लाइव शो कर रहा था। ब्रेक के दौरान वह वॉशरूम गया, जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो चैनल में काम करने वाले उसके साथियों ने आवाज लगाई। कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो वहां शुभम जमीन पर पड़ा हुआ था।

रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम पर काम करने वाला 22 साल का शुभम RJ शुभम के नाम से जाना जाता था। शुभम का रोज की तरह गुरुवार सुबह 7 से 11 तक चलने वाला हाय नागपुर शो चल रहा था। शो के दौरान ब्रेक में शुभम जब वॉशरुम गया तो वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, जिसके बाद उसके अन्य साथियों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई रिस्पांस नहीं मिला।

साथियों ने वॉशरुम का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा तो शुभम वॉशरूम के फर्श पर पड़ा हुआ था। उन्होंने उसे तुरंत हिटेच हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से मायो हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही शुभम दम तोड़ चुका था।

डॉक्टरों का मानना है कि शुभम की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए उसकी बॉडी इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दी गई है।

वहीं यह भी बताया जा रहा है कि उसने गुरुवार सुबह 9.30 बजे ऑफिस गार्ड को सीने में दर्द होने की बात कही थी।

वहीं शुभम के एक अन्य सहयोगी मित्र ने बताया कि, जब वह आखिरी बार रविवार को शुभम से मिला था, तो शुभम ने उसे बताया था कि उसे 2-3 दिनों से वायरल फीवर था, लेकिन अब वह ठीक है।

शुभम की परिवार में उसकी मां और एक बहन है। तीन साल पहले ही उसके पिता का निधन हो गया था, जिसकी बाद से शुभम अपने परिवार का एक मात्र सहारा था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

2 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

2 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago