होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘रेडियो सिटी’ ने राजस्‍थान में हासिल किया एक और मुकाम...

‘रेडियो सिटी’ ने राजस्‍थान में हासिल किया एक और मुकाम...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। एफएम रेडियो ब्रॉडकास्‍टर्स ‘रेडियो सिटी’ (

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

एफएम रेडियो ब्रॉडकास्‍टर्स ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) ने राजस्‍थान में अपनी दमदार मौजदूगी दर्ज करा दी है। रेडियो सिटी ने अमजेर, उदयपुर, कोटा और बीकानेर में चार नए स्‍टेशन शुरू किए है। हाल ही में उत्‍तर प्रदेश में अपना छठा स्‍टेशन शुरू करने वाले रेडियो सिटी के पास अब राजस्‍थान में पांच स्‍टेशन हो गए हैं। इससे पहले 10 दिसंबर 2016 को ‘Radio City Ajmer 104.8 FM’ लॉन्‍च किया गया था और अब उदयपुर में ‘Radio City 91.9 FM’ और कोटा में ‘Radio City 91.1 FM’ और बीकानेर में स्‍टेशन खोले गए हैं।

इस लॉन्चिंग के बारे में म्‍यूजिक ब्रॉडकास्‍ट लिमिटेड के सीईओ अब्राहम थॉमस का कहना है, ‘राजस्‍थान के चार प्रमुख शहरों में अपना मजबूत रेडियो नेटवर्क शुरू होने को लेकर हम काफी उत्‍साहित हैं। अब राजस्‍थान के पांच शहरों में हमारी दमदार उपस्थिति हो गई है। जयपुर से काफी अच्‍छा रिस्‍पांस मिलने के बाद हम इन चारों शहरों के श्रोताओं को एंटरटेन करना चाहते हैं। हम अपने श्रोताओं को बेस्‍ट लोकल कंटेट उपलब्‍ध कराना चाहते हैं। ’

उदयपुर में स्‍टेशन की लॉन्चिंग के दौरान न सिर्फ रेडियो सिटी ऑफिस से महाराजा पैलेस तक शाही जुलूस निकाला गया बल्कि बॉलिवुड अभिनेता श्रतिक रोशन ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं और ‘Love Guru’, ‘Babbar Sher’ और ‘Kal Bhi Aaj Bhi’ को ऑन एयर किया।

इस बारे में रितिक रोशन का कहना था, ‘राजस्‍थान के चार राज्‍यों में स्‍टेशन शुरू करने को लेकर मैं रेडियो सिटी को बधाई देता हूं। मुझे विश्‍वास है कि रेडियो सिटी यहां के लोगों को ज्‍यादा से ज्‍यादा म्‍यूजिक उपलब्‍ध कराएगी और लोगों के दिलों पर राज करेगी।’

म्‍यूजिक ब्रॉडकास्‍ट लिमिटेड के पास इस समय 39 स्‍टेशन हैं, जिनमें फेज तीन के नीलामी के बाद अधिग्रहीत (acquired)  किए गए 11 नए चैनल भी शामिल हैं। रेडियो सिटी ने हाल ही में कानपुर स्‍टेश्‍न लॉन्‍च किया था। रेडियो सिटी ‘Planetradiocity.com’ पर एक वेब रेडियो का संचालन भी करता है, जिसके इस समय 40 स्‍टेशन हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

4 minutes ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

23 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

23 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

8 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

8 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

8 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

4 minutes ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

7 hours ago