होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘असोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस’ ने इन्हें चुना अपना नया अध्यक्ष...
‘असोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस’ ने इन्हें चुना अपना नया अध्यक्ष...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_29235" align="alignright" width="163"] आर. राजमोहन[/caption]
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
[caption id="attachment_29235" align="alignright" width="163"]‘असोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस’ (Association of Indian Magazines) की मुंबई में हुई वार्षिक बैठक में आर. राजमोहन को असोसिएशन का अध्यक्ष (एआईएम) चुना गया है।
राजमोहन मलयालम मनोरमा ग्रुप के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (दक्षिण) (Chief Marketing Officer ( North)) व स्पेशल प्रोजेक्ट्स के हेड (Head- Special Projects) हैं और उन्होंने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times of India), ‘इंडिया टुडे’ (India Today), ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times), ‘आउटलुक’ (Outlook), ‘ओपन मीडिया’ (Open Media) जैसे बड़े मीडिया नेटवर्क्स के साथ काम किया है।
‘असोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस’ की शुरुआत में राजमोहन इसके गवर्निंग काउंसिल मेंबर (Governing Council member) भी रहे हैं।
वहीं ‘विकटन ग्रुप’ (Vikatan Group) के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. श्रीनिवासन अब असोसिएशन के उपाध्यक्ष होंगे और ‘आउटलुक ग्रुप’ (Outlook Group) के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर व प्रकाशक इंद्रनील रॉय को जनरल सेक्रेट्री बनाया गया है।
‘असोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस’ के अध्यक्ष रह चुके ‘साइबरमीडिया’ (CyberMedia) के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता को फिर से कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स