होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो पर प्रियंका चोपड़ा को मांगनी पड़ी माफी
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो पर प्रियंका चोपड़ा को मांगनी पड़ी माफी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर विवादों में है। एक मैगजीन के कवर पेज पर छपे फोटो को लेकर उन्हें इस कदर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा कि बाद में उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी। ये कवर पेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर विवादों में है। एक मैगजीन के कवर पेज पर छपे फोटो को लेकर उन्हें इस कदर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा कि बाद में उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी। ये कवर पेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा ने एनडीटीवी के दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मेरा इरादा किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाना बिल्कुल नहीं था। दरअसल, टी-शर्ट पर लिखे शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने कहा कि इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगती हूं। मैं किसी ठप्पे के खिलाफ हूं। मुझे इस तरह के संदेशों पर बहुत बुरा लग रहा है, हालांकि मैं ऐसा कोई संदेश देना नहीं चाहती थी।
मैगजीन ने इससे पहले यह कहते हुए प्रियंका का बचाव किया था कि इस फोटो के जरिए उसने 'विदेशियों के प्रति घृणा की संस्कृति' से निपटने का प्रयास किया। मैगजीन ने कहा कि उसकी मंशा काम के लिए सीमा पार करने वाले लाखों शरणार्थियों (रेफ्यूजीज़) और इमिग्रैंट (अप्रवासी) की दयनीय स्थिति की तरफ ध्यान आकर्षित करने की रही है।
दरअसल हाल में ही यूरोपीय देशों में पनाह मांग रहे शरणार्थियों का मुद्दा पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बना। गृह युद्ध और हिंसा से जूझ रहे कई देशों से लोग यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों में शरण की गुहार लग रहे हैं। इसी प्रयास में हजारों शरणार्थी अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसे समय में प्रियंका चोपड़ा की टी-शर्ट पर लिखे संदेश को सोशल मीडिया ने उनकी 'असंवेदनशील सोच' का परिचायक माना जा रहा है और इसी वजह से ही प्रियंका को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
@beastoftraal @CNTIndia @priyankachopra try telling the mom of the Syrian kid whose body washed up on the beach that she's a 'traveller'
— Shiva Jayashankar (@adyarite) October 11, 2016
The incredibly silly, head-in-the-sand explanation of that @CNTIndia @priyankachopra cover. Reminded me of Ekta Kapoor's feminism call. pic.twitter.com/yo0ie2K40C — Karthik (@beastoftraal) October 11, 2016
@priyankachopra @CNTIndia u r beautiful but use some of ur brain, refugees r not a choice!!!,it's a brutal reality millions are facing today
— Amit Jadhav (@AmitJadhav131) October 10, 2016
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स