होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IRS में देरी की घोषणा पर प्रिंट मीडिया के दिग्गजों ने दी ये प्रतिक्रिया

IRS में देरी की घोषणा पर प्रिंट मीडिया के दिग्गजों ने दी ये प्रतिक्रिया

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। इंडियन री‍डरशिप सर्वे (IRS) 2016 के आंकड़े (data) जो अगले साल जनवरी तक जारी किए जाने थे,अब लेट हो गए हैं। कैलेंडर वर्ष के मुताबिक ये आंकड़े अब वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही (Q3 of 2017) में जारी किए जाएंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

इंडियन री‍डरशिप सर्वे (IRS) 2016 के आंकड़े (data) जो अगले साल जनवरी तक जारी किए जाने थे,अब लेट हो गए हैं। कैलेंडर वर्ष के मुताबिक ये आंकड़े अब वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही (Q3 of 2017) में जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: IRS को लेकर हुई बड़ी घोषणा, नहीं होगा जनवरी में जारी

हालांकि मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल’ (MRUC) की एन सत्यमूर्ति टेक्निकल कमेटी का कहना है कि इस देरी के पीछे टेक्नोलॉजी और सिक्योरिटी मुख्य कारण हैं।

उल्लेखनीय है कि मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल’ (MRUC) और ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस (ABC) को मिलाकर बनाए गए ‘द रीडरशिप स्टटडीज काउंसिल ऑफ इंडिया’ (RSCI) ने इस साल मार्च के शुरुआत में जारी एक बयान में घोषणा की थी कि IRS 2016 के आंकड़े अगले साल जनवरी में जारी किए जाएंगे।

इस बीच हमने प्रिंट मीडिया के उन दिग्गजों से बात कर इस देरी पर उनके विचार जाने।  इन परिणामें में देरी को लेकर उन्‍होंने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।

एक बेहतर और फुलप्रूफ सर्वे की जरूरत पर बल देते हुए ‘मलयालम मनोरमा’  के वाइस प्रेजिडेंट वर्गीस चंडी का कहना है, ‘सच्ची बात तो यह है कि पिछले चार वर्षों से हमें रीडरशिप के डाटा नहीं मिले हैं।IRS 2012 Q4, IRS 2013 और 2014 के डाटा को लेकर काफी विवाद हुआ था और इन्हें जारी नहीं किया जा सकता है। ऐसे में तो देरी ही भली है,  नहीं तो हमें फिर इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए आईआरएस का निर्णय सही है और कम से कम देरी ही तो होगी लेकिन डाटा को सही और विश्विसनीय मिलेंगे। इन सब बातों को देखते हुए हमें एक बेहतर और फुलप्रूफ सर्वे की जरूरत है। अब सही दिशा में काम हो रहा है और इससे शेयरधारकों का कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा।’

 ‘‘कारवां’  मैगजीन के मैनेजिंग एडिटर और ‘दिल्ली प्रेस’ के डायरेक्टर अमर नाथ ने बताया कि कैसे डाटा जारी होने में हो रही देरी से इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा, ‘यह देरी इस वजह से हुई है कि इसमें सैंपल साइज काफी बड़ा रखा गया है और टीयर टू (tier 2) व टीयर थ्री (tier 3) शहरों को भी इसमें शामिल किया गया है। सर्वे में इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि डाटा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए कोई भी पहलू छूट न जाए। मेरा मानना है कि डाटा जल्दी जारी हो जाएं और गलत हों तो कोई फायदा नहीं है। इससे तो देरी ही भली है, कम से कम डाटा तो सही होंगे। इसके अलावा यह बात भी ध्यान में रखनी होगी कि पूर्व में आईआरएस की काफी आलोचना भी होती रही है, ऐसे में आलोचना से बेहतर है कि इसमें देरी हो जाए लेकिन कम से कम डाटा सही प्राप्त हों।’

 आईआरएस सर्वे में देरी होने की घोषणा के बारे में ‘एचटी मीडिया लिमिटेड’ के एग्जीक्यू्टिव डायरेक्टर बिनॉय रॉय चौधरी का कहना है, ‘वे अपना काम अच्छे से कर रहे हैं और उम्मीद है कि परिणाम भी बेहतर आएंगे।’

‘साकाल मीडिया ग्रुप’ के सीईओ प्रदीप द्विवेदी का कहना है कि सर्वे के परिणाम को समय पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘दूसरी इंडस्ट्री की तरह हमें भी आईआरएस 2016 के डाटा समय से न मिल पाने के कारण निराशा हो रही है। हालांकि इसमें देरी बेहतरी के लिए हो रही है ताकि सही और विश्वसनीय डाटा उपलब्ध कराए जा सकें। उम्मीद है कि ‘Media Research Users Council’ (MRUC) जल्दा काम पूरा करेगी और एक बेहतरीन प्रिंट रीडरशिप मीजरमेंट सिस्टम को तैयार करेगी।’

‘चित्रलेखा’ ग्रुप के प्रेजिडेंट और पब्लिशर मित्रजीत भट्टाचार्य ने कहा, ‘रीडरशिप डाटा उपलब्‍ध कराने में काफी देर हो रही है, जिससे प्रिंट इंडस्ट्री  को इसके नतीजे नहीं मिल पा रहे हैं। उम्मीद है कि आईआरएस डाटा जल्‍दी से जल्दी जारी कर दिए जाएंगे।’

‘एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजीन’ के प्रेजिडेंट आर राजमोहन का कहना है, ‘हालांकि इसमें देरी हो रही है लेकिन आरआरएस विश्वरसनीय डाटा देने के लिए काफी विस्तृत काम कर रहा है। इस परिप्रेक्ष्य से देखा जाए तो इसमें देरी होने का फायदा ही होगा। जब हमने चार साल तक इंतजार किया है तो कुछ और महीने इंतजार करने में कोई बुराई नहीं है और इसे मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। आईआरएस को इससे और विश्वोसनीय डाटा तैयार करने के लिए और समय मिल सकेगा।’

‘प्रभात खबर’ के चीफ एडिटर हरिवंश का कहना है, ‘आईआरएस के डाटा में देरी होने का मीडिया मार्केट पर काफी असर पड़ेगा। यहां तक कि इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है। मुझे उम्मीद है कि अब यह और ज्यादा लेट नहीं होंगे। इसके अलावा इसके परिणाम भी उम्मीद से और बेहतर आने की उम्मीद है।’

‘दैनिक भास्कर’ की चीफ कॉरपोरेट मार्केटिंग ऑफिसर काकून सेठी का कहना है, ‘आईआरएस के डाटा इस वजह से लेट हुए हैं क्योंकि अभी भी काफी फील्ड वर्क किए जाने की जरूरत है।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 hour ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

10 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

9 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

9 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

9 hours ago