होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, प्रधानमंत्री ने क्यों दी NDTV को बधाई
जानिए, प्रधानमंत्री ने क्यों दी NDTV को बधाई
दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में आम लोगों के साथ ही विभिन्न मीडिया संस्थानों ने भी सहभागिता निभाई। ‘एनडीटीवी’ ने भी स्वच्छ इंडिया के तहत 12 घंटे तक लगातार 'क्लीनाथॉन' अभियान जारी रखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान के लिए ‘एनडीटीवी’ के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी है। अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रधानमंत्री ने लिखा, 'मैं एनडीटीवी की टीम को स्वच्छता और जागरूकता फैलाने के उनके सराहनीय प्रयासों के लिए बधाई देता हूं। ये लोग भारत को और स्वच्छ बनाने के उपायों पर चर्चा के लिए सभी क्षेत्रों के लोगों को एक मंच पर ले आए।'
I congratulate team @ndtv for their notable efforts to further awareness on Swachhata. They have brought people from all walks of life on their platform to further discussions on ways to make India cleaner. https://t.co/zX1kzZevud
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2018
वहीं, कैंपेन एम्बैसेडर अमिताभ बच्चन का इस बारे में कहना है, 'अब तक 8.5 करोड़ शौचालय बन चुके हैं। हमें स्वच्छ और स्वस्थ भारत के सपने को सच बनाना है। अगले साल महात्मा गांधी की 150वीं जयंती तक देश को खुले में शौचालय से मुक्त कराना है।'
टैग्स