होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘न्यूज18 इंडिया’ का नया चेहरा बनीं ये जानी-मानी टीवी एंकर...
‘न्यूज18 इंडिया’ का नया चेहरा बनीं ये जानी-मानी टीवी एंकर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘नेटवर्क 18’ ग्रुप का हिंदी न्यूज चैनल ‘आईबीएन7’ अब नई ब्रैंड आईडेंटिटी के साथ सामने आया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रीति रघुनंदन पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से टीवी पत्रकारिता कर रहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘पंजाब टुडे’ न्यूज चैनल से की और इसके बाद वे इंडिया न्यूज’ पहुंची, जहां उन्होंने लगभग सात सालों तक काम किया। धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए प्रीति ने इसके बाद न्यूज24 की ओर अपना रुख किया और यहां उन्हें राजनीति, पर्यावरण, जीवनशैली, खेल और धर्मिक जैसे शोज की एंकरिंग करने का मौका मिला। यहां के बाद अब प्रीति ने आईबीएन7 का दामन थाम लिया है, और वे अब ‘कच्चा चिट्ठा’ प्रोग्राम करती नजर आएंगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स