होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रसार भारती जल्द लॉन्च करेगा एक नया चैनल...
प्रसार भारती जल्द लॉन्च करेगा एक नया चैनल...
पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती क्रिसमस से एक नया चैनल शुरू करने की योजना बना रहा है, जिसका नाम है ‘डीडी अरूणप्रभा’। दरअसल इस चैनल को लाने का उद्देश्य पूर्वोत्तर में और अधिक दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाना है। प्रसार भारती के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में प्रसार भारती बोर्ड की एक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती क्रिसमस से एक नया चैनल शुरू करने की योजना बना रहा है, जिसका नाम है ‘डीडी अरूणप्रभा’। दरअसल इस चैनल को लाने का उद्देश्य पूर्वोत्तर में और अधिक दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाना है।
प्रसार भारती के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में प्रसार भारती बोर्ड की एक बैठक में चैनल लॉन्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जो अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के दर्शकों पर मुख्य रूप से ध्यान देगा, लेकिन साथ ही इस क्षेत्र के अन्य राज्यों के लिए भी उपयोगी सामग्री प्रसारित करेगा।
प्रसार भारती के अध्यक्ष ए. सूर्य प्रकाश ने बताया, बोर्ड के फैसले को मंजूरी दे दी गई है। हमें 25 दिसम्बर तक इसके लॉन्च होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि हम इस विस्तार के साथ बहुत खुश हैं। हम पूर्वोत्तर पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना चाहते है। दूरदर्शन पहले से ही पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक चैनल चलाता है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स