होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV बैन के मसले पर क्या बोले मीडिया मुगल प्रणॉय रॉय और विनीत जैन
NDTV बैन के मसले पर क्या बोले मीडिया मुगल प्रणॉय रॉय और विनीत जैन
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। केंद्र सरकार ने हिंदी न्यूज चैनल ‘एनडीटीवी इंडिया’ के प्रसारण पर लगाए गए एक दिन के बैन के आदेश पर कदम पीछे खींच लिए हैं, जिसके बाद ‘एनडीटीवी’ के सह संस्थापक (Co-Founder) और एग्जिक्यूटिव को-चेयरपर्सन (Executive Co-Chairperson) प्रणॉय रॉय
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
केंद्र सरकार ने हिंदी न्यूज चैनल ‘एनडीटीवी इंडिया’ के प्रसारण पर लगाए गए एक दिन के बैन के आदेश पर कदम पीछे खींच लिए हैं, जिसके बाद ‘एनडीटीवी’ के सह संस्थापक (Co-Founder) और एग्जिक्यूटिव को-चेयरपर्सन (Executive Co-Chairperson) प्रणॉय रॉय चौधरी ने सरकार द्वारा आदेश को स्थगित करने के फैसले को लेकर मीडिया जगत का आभार जताया है। उनका कहना है कि हमने एकजुट होकर सरकार के इस निर्णय का विरोध किया, जिसके लिए मैं अपने सभी दोस्तों को धन्यवाद देता हूं।
वहीं ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ग्रुप के एमडी विनीत जैन का कहना है कि इस तरह के निर्णय में सरकार की कोई भूमिका नहीं होनी चहिए। इसका निर्णय एक स्वतंत्र नियामक (independent regulator) को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में छोटा-मोटा जुर्माना और माफीनामा ही पर्याप्त है।Amazed at how united media forced govt to put the ban on hold. ?? to all our media friends. We, a united media, have everything to fight for
— Prannoy Roy (@PrannoyRoyNDTV) November 8, 2016
Gov should have no role in this decision but an independent regulator should decide.Small fines &apology on Tv is enough. https://t.co/ALPceyc71J — Vineet jain (@vineetjaintimes) November 7, 2016
इससे पहले सरकार ने चैनल को 9 नवंबर को एक दिन के लिए ऑफ एयर करने का आदेश दिया था। चैनल पर इस बैन की वजह इस साल जनवरी में पंजाब के पठानकोट स्थित एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के दौरान प्रसारण नियमों का उल्लंघन बताई गई थी। सरकार के इस फैसले के खिलाफ NDTV इंडिया ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। चैनल का कहना है कि यह बैन बिल्कुल गैरकानूनी और असंवैधानिक है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में यह कहते हुए 5 दिसंबर तक सुनवाई टाल दी है कि मामले में अब जल्दबाजी की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने लगाए गए बैन फिलहाल को रोक लिया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स