होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अवैध वसूली की रिपोर्टिंग से बौखलाया पुलिसवाला, पत्रकारों की पिटाई कर चटवाए जूते

अवैध वसूली की रिपोर्टिंग से बौखलाया पुलिसवाला, पत्रकारों की पिटाई कर चटवाए जूते

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मध्य प्रदेश में सतना जिले के निजी न्यूज चैनल के दो पत्रकारों को पुलिस की अवैध वसूली, जुआ और अवैध शराब माफियाओं से मिली भगत का खुलासा करना महंगा पड़ा गया। इस खबर को न्यूज चैनल में दिखाए जाने से अमरपाटन टीआई विजय सिंह इस कदर बौखला गए कि उन्हो

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मध्य प्रदेश में सतना जिले के निजी न्यूज चैनल के दो पत्रकारों को पुलिस की अवैध वसूली, जुआ और अवैध शराब माफियाओं से मिली भगत का खुलासा करना महंगा पड़ा गया। इस खबर को न्यूज चैनल में दिखाए जाने से अमरपाटन टीआई विजय सिंह इस कदर बौखला गए कि उन्होंने दोनों पत्रकारों को सोमवार की सुबह 5 बजे उनके घर जाकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने घर में महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। इसके बाद दोनों पत्रकारों को थाने लाकर दोबारा लाठी से जमकर पिटाई की और जूते चटवाए।

अमरपाटन थाने की पुलिस ने दोनों की थाने में न केवल बेरहमी से पिटाई की, बल्कि आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भी बना दिया।

वहीं, पत्रकारों के साथ हुई मारपीट के बाद जिले के पत्रकार आक्रोशित हैं। न्याय की मांग को लेकर जिले के पत्रकार पीड़ित पत्रकार के परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए हैं।

वहीं, पुलिस ने दोनों पत्रकार की पत्नियों की शिकायत पर टीआई अमरपाटन विजय सिंह ठाकुर का मेडिकल चेकअप सतना जिला अस्पताल में कराया।

बताया जा रहा है कि टीआई नशे की हालत में थे। इस मामले में रीवा रेंज के आईजी आशुतोष राय ने टीआई विजय ठाकुर को लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच एएसपी रामेश्वर यादव को सौंप दी है।

पत्रकारों के साथ की गई मारपीट और फर्जी मामला दर्ज करने का मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंचने के बाद पुलिस अधीक्षक सतना मिथलेश शुक्ला ने थाना प्रभारी के खिलाफ अमरपाटन थाने में मामला दर्ज करने का निर्देश दिए हैं।

खबरों के मुताबिक, सतना जिले के अमरपाटन थाने में पिछले 3 महीने से पदस्थ टीआई विजय सिंह द्वारा कटनी-रीवा मार्ग नेशनल हाईवे-7 में अपने प्राइवेट कर्मचारियों को लगाकर वाहनों से अवैध वसूली कराई जा रही थी। इस खबर को टीवी-चैनल के पत्रकार नरेन्द्र पटेल और जितेन्द्र सोनी ने दिखाया। इसके बाद नगर में सटोरियों व जुआ फड़ संचालकों से अवैध वसूली के लिए टीआई द्वारा मोबाइल में की गई बातचीत का ऑडियो भी इन्हीं दोनों पत्रकारों ने वाट्सएप में वायरल किया। रविवार को इस संबंध में खबर भी प्रसारित की गई। इस बात से टीआई विजय सिंह बौखलाए गए और 5 पुलिस आरक्षकों व दो अन्य लोगों के साथ सोमवार की सुबह 5 बजे नरेन्द्र पटेल के घर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही उसने नरेन्द्र की पत्नी नीलू पटेल के साथ धक्का-मुक्की की और फिर बिस्तर में सो रहे नरेन्द्र पटेल को उठाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

टीआई ने नरेन्द्र को जमकर पीटा और फिर वाहन में लादकर थाने ले गया। इसके बाद सुबह 6 बजे पूरी टीम के साथ दूसरे पत्रकार जितेन्द्र सोनी के घर टीआई पहुंचे और उसे भी मारते-पीटते थाने ले आए। महिलाओं के विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की। थाने में पीट-पीटकर टीआई ने दोनों पत्रकारों से अपने जूते चटवाए।

इसके बाद, टीआई विजय सिंह ने बर्रेह गांव की एक आदिवासी महिला के जरिए दोनों पर रेप का केस दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन युवती इससे मुकर गई। यह जानकारी पत्रकार बिरादरी तक भी पहुंच गई तो वे बड़ी संख्या में थाने जा धमके। इसके बाद पत्रकारों ने आईजी आशुतोष राय से बात की। इसके बाद प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश धुर्वें को इसकी जानकारी दी गई। सभी पत्रकार पीड़ितों के परिजनों के साथ धरने पर बैठे गए। हंगामा बढ़ते देख टीआई अपने ही थाने से फरार हो गया। दबाव के चलते पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पत्रकारों की पिटाई के खिलाफ रैगांव विधायक ऊषा चौधरी, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा समेत सोनी समाज के लोगों ने भी जमकर प्रदर्शन किया और आरोपी टीआई समेत सभी दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किए जाने की मांग की।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

11 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

20 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

19 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

19 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

11 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

19 hours ago