होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नए साल पर ये है मोदी सरकार का 'रेडियो प्लान'...

नए साल पर ये है मोदी सरकार का 'रेडियो प्लान'...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। केंद्र सरकार छोटे शहरों में भी एफएम रेडियो चैनल की उपलब्‍धता सुनिश्चित करना चाहती है। इसके लिए वह एफएम रेडियो ब्रॉडकास्टिंग (FM radio broadcasting) के अगले फेज में विस्‍तार की दिशा में काम कर रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

केंद्र सरकार छोटे शहरों में भी एफएम रेडियो चैनल की उपलब्‍धता सुनिश्चित करना चाहती है। इसके लिए वह एफएम रेडियो ब्रॉडकास्टिंग (FM radio broadcasting) के अगले फेज में विस्‍तार की दिशा में काम कर रही है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सेक्रेटरी अजय मित्‍तल का कहना है, ‘एफएम रेडियो ब्रॉडकास्‍ट के अगले फेज में विस्‍तार की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और जिन शहरों की आबादी एक लाख अथवा उससे अधिक होगी, वहां एफएम रेडियो चैनल जल्‍द ही शुरू होगा।’

कम्‍युनिटी रेडियो स्‍टेशनों को प्रमोट करने की दिशा में चल रहे प्रयासों के तहत मंत्रालय चुनिंदा क्षेत्रों में सूचना के प्रसार के लिए ऐसे स्‍टेशनों को लगाने में काफी मदद भी कर रहा है। ऐसे स्‍टेशन प्राकृतिक आपदाओं, खेतीबाड़ी और मनोरंजन के क्षेत्र में काफी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मित्‍तल का कहना है इन रेडियो को बढ़ावा देने के लिए राज्‍य के प्रशासनिक अधिकारी और कृषि विभाग के अधिकारी कम्‍युनिटी ब्रॉडकास्‍टर्स को लाइसेंस देने में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

भारतीय फिल्‍मों को बढ़ावा देने के बारे में उनका कहना है कि देश में फिल्‍मों की शूटिंग को सुविधाजनक बनाने के अलावा विदेशी फिल्‍मों को भी भारतीय लोकेशन पर फिल्‍माने की दिशा में काफी काम किया जा रहा है। इसके अलावा मंत्रालय द्वारा बड़े इंटरनेटशन फिल्‍म अवॉर्ड्स में भारतीय फिल्‍मों को बढ़ावा देने के लिए वित्‍तीय सहायता भी एक करोड़ रुपये तक बढ़ाई जाएगी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

15 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

15 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

16 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

23 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

34 minutes ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

15 minutes ago

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

22 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

15 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

15 hours ago