होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिल्ली में पत्रकार उतरे सड़क पर, अनुराग कश्यप पर कस सकता है कानूनी शिकंजा...
दिल्ली में पत्रकार उतरे सड़क पर, अनुराग कश्यप पर कस सकता है कानूनी शिकंजा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा आईबीएन7 की संवाददाता शिवांगी ठाकुर का नंबर सार्वजनिक किए जाने के मामले में प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। अनुराग कश्यप के खिलाफ कई पत्रकारों ने बुलंद
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा आईबीएन7 की संवाददाता शिवांगी ठाकुर का नंबर सार्वजनिक किए जाने के मामले में प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। अनुराग कश्यप के खिलाफ कई पत्रकारों ने बुलंद आवाज में रोष व्यक्त किया।
पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर छिड़ी जंग पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने हाल ही में ट्विटर के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी से कई सवाल पूछे, लेकिन जब इस मामले में आईबीएन7 की संवाददाता शिवांगी ठाकुर ने अनुराग से उनका पक्ष जानने के लिए वॉट्सऐप पर मैसेज किया, तो उन्होंने महिला पत्रकार का नंबर ही सोशल मीडिया पर पब्लिक कर दिया।
संवाददाता शिवांगी ठाकुर ने कहा, ‘जब भी अनुराग कश्यप किसी विवाद में रहते हैं तो हम उनसे बात करते थे। इस बार भी जब उन्होंने पीएम को लेकर ट्वीट किए थे तो उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी। लेकिन उस समय वो देश के बाहर थे। लेकिन आज जब उन्होंने फेसबुक पर अपना एक पोस्ट डाला तो मैंने उनसे बात करने के लिए एक मैसेज किया कि क्या मैं आपका एक इंटरव्यू कर सकती हूं। उन्होंने सीधे-सीधे मुझसे कह दिया कि मीडिया काम नहीं करती है। इसके कुछ देर बाद मेरे फोन पर अंजान नंबरों से फोन आने लगे।’
शिवांगी ने बताया, ‘मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। तभी मेरे जानने वाले ने मुझे एक स्क्रीन शॉट भेजा जो अनुराग के फेसबुक पेज का था। स्क्रीन शॉट में मुझे दिखाई दिया कि अनुराग ने मेरा नंबर अपने फेसबुक पेज पर मेरे मैसेज के स्क्रीन शॉट के साथ मेरा फोटो भी डाल दिया था, जिसके बाद से मेरे पास बांग्लादेश, पाकिस्तान और ना जाने कहां-कहां से कॉल आने लगे।’
हालांकि अपनी इस हरकत पर माफी मांगने की बजाय उन्होंने एक और फेसबुक पोस्ट की।
अनुराग कश्यप ने अपनी इस फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘मुझे ऐसा करना पड़ा क्योंकि मैं उनसे पीछा छुड़ाना चाहता था। मैं नहीं चाहता था कि कोई मेरे चेहरे पर माइक चिपकाकर मेरे बाइट देने से इनकार करने को भी सनसनीखेज हेडलाइन बनाए। अब आप चाहे जो कर सकते हैं। मेरे साथ जो भी होगा मैं उसे भुगतने को तैयार हूं।’
बता दें, फिल्म निर्माता व निर्देशक अनुराग कश्यप ने ‘ए दिल है मुश्किल’ फिल्म पर बैन लगने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था। अनुराग कश्यपVisual ने कहा था कि पीएम मोदी को 25 दिसंबर को पाकिस्तान जाने के लिए सॉरी बोलना चाहिए। आपका विदेशी दौरा भी हम लोग जो टैक्स देते हैं, उस पर ही होता है, जबकि हम लोग जो फिल्म बनाते हैं उस पर टैक्स देते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स