होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार की पिटाई मामले में PFI ने की पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग...
पत्रकार की पिटाई मामले में PFI ने की पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रविवार को पुलिस द्वारा स्थानीय पत्रकार की निर्मम पिटाई के मामले में कड़ी निंदा की है, साथ ही पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। फाउंडे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रविवार को पुलिस द्वारा स्थानीय पत्रकार की निर्मम पिटाई के मामले में कड़ी निंदा की है, साथ ही पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।
फाउंडेशन के संयोजक अमर आनंद का ने कहा कि उन सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिए, जिन्होंने एक
बता दें कि रविवार रात 9:15 स्थानीय दैनिक अखबार ‘मनसुख टाइम्स’ के संपादक बब्लू चक्रवर्ती अपना काम खत्म कर ऑफिस से घर जा रहे थे, कि तभी उन्होंने कोतवाली नगर थाना के परिसर में एक महिला को देखा, जिसके सिर से बहुत तेजी से खून बह रहा है था। पत्रकार ने दरियादिली दिखाते हुए जब उस महिला से हादसे के बारे में पूछा तो उसने पुलिस की बर्बरता की कहानी सुनाई। बात सुनने के बाद पत्रकार ने वहां मौजूद पुलिसवालों से महिला मदद करने और अस्पताल ले जाने को कहा ताकि महिला का खून बंद हो सके। लगभग 20 मिनट तक पुलिसवालों ने पत्रकार को कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन इसके बाद दो कॉन्स्टेबल अपने हाथों में कच्ची शराब से भरा ग्लास से लेकर केबिन में आए और पत्रकार से उसके बारे में पूछताछ शुरू की। पुलिसकर्मी इस कदर नशे में धुत थे कि उन्होंने पत्रकार द्वारा महिला की मदद किए जाने की बात को अनसुना कर दिया और उसके साथ गाली-गलौज कर उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों ने उसके मुंह में जबरन कच्ची शराब भी उड़ेल दी।
इसके बाद पीड़ित पत्रकार ने एक अन्य पत्रकार साथी को वहां बुलाया, जिसने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
एटा जिले के एसपी बिसर्जन सिंह यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों कॉन्स्टेबल्स को लाइनहाजिर किया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स