होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी ने जेल में की ये मांग...
पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी ने जेल में की ये मांग...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। शीना बोरा हत्याकांड के मामले में पत्नी इंद्राणी के साथ गिरफ्तार किए गए उनके पति व पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी ने आज सीबीआई अदालत से अपनी आत्मकथा लिखने के लिए एक लैपटॉप देने की मांग की है। पीटर इन दिनों भायखला जेल में बंद हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
शीना बोरा हत्याकांड के मामले में पत्नी इंद्राणी के साथ गिरफ्तार किए गए उनके पति व पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी ने आज सीबीआई अदालत से अपनी आत्मकथा लिखने के लिए एक लैपटॉप देने की मांग की है। पीटर इन दिनों भायखला जेल में बंद हैं।
पीटर ने सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एचएस महाजन के समक्ष आवेदन दायर कर कहा कि मैं जीवनी लिखना चाहता हूं। इसके लिए मैं जेल में बिना इंटरनेट के अपना लैपटॉप चाहता हूं। हाथ से लिखे अपने आवेदन में पीटर ने कहा कि वह हाथ से लिखने में बहुत मुश्किल महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर अदालत की अनुमति मिल जाती है तो वह रोजाना लैपटॉप पर कुछ घंटे काम करेंगे और काम पूरा होने के बाद लैपटॉप जेल प्रशासन को सौंप देंगे।
पीटर ने कहा कि मैं 61 साल का हूं और कई बार मुझे मानसिक थकावट महसूस होती है। लैपटॉप से मुझे काम करने में बहुत मदद मिलेगी।
हालांकि सीबीआई ने पीटर की मांग को पूरा करने का विरोध किया है और उसका कहना है कि उन्हें वही वस्तुएं या सुविधाएं दी जा सकती हैं, जो जेल मैन्युअल में लिखी हैं। उन्होंने कोर्ट से बेंगलूर जाने की भी अनुमति भी मांगी है ताकि वे अपने रिश्तेदार की शादी में शरीक हो सकें।
सीबीआई को इन दोनों मांग पर अपना पक्ष 14 दिसंबर को रखना है। अदालत शीना बोरा हत्याकांड के मामले में आरोप तय करने को लेकर दलीलों की सुनवाई 19 दिसंबर को कर सकती है।
शीना बोरा की हत्या अप्रैल, 2012 में हो गई थी। इस मामले में पीटर, इंद्राणी और इंद्राणी का पूर्व पति संजीव खन्ना जेल में हैं। एक अन्य आरोपी श्याम रॉय है और आजकल वह सरकारी गवाह बन गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स