होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इन तीन चैनलों पर गिरी गाज, 10 लाख के जुर्माने के साथ दो के लाइसेंस सस्पेंड
...इन तीन चैनलों पर गिरी गाज, 10 लाख के जुर्माने के साथ दो के लाइसेंस सस्पेंड
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पाकिस्तान में 3 टेलिविजन चैनलों को दंडित किया गया है जिनमें 2 के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं और एक पर जुर्माना लगाया गया है। इन चैनलों पर सुप्रीम कोर्ट के जज को बदनाम करने का आरोप लगा है। ‘पाकिस्तान इलेक्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पाकिस्तान में 3 टेलिविजन चैनलों को दंडित किया गया है जिनमें 2 के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं और एक पर जुर्माना लगाया गया है। इन चैनलों पर सुप्रीम कोर्ट के जज को बदनाम करने का आरोप लगा है।
‘पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण’ (PEMRA) ने ‘डीआईएन न्यूज’ (Din News) को 30 दिनों के लिए, जबकि ‘नियो न्यूज’ (Neo TV) के लाइसेंस को 7 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है, साथ ही इन दोनों पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इन चैनलों पर सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश के खिलाफ ‘निराधार आरोप’ लगाने को लेकर यह कार्रवाई की गई है।
वहीं PEMRA ने ‘सच टीवी’ पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है और उसे 15 दिनों के भीतर ये रकम जमा करना है। दरअसल इस चैनल पर ये जुर्माना इसलिए लगाया क्योंकि उसने अली नवाज नामक एक व्यक्ति की टिप्पणी का प्रसारण किया था।
PEMRA के मुताबिक, तीनों टीवी चैनल को गैरजिम्मेदाराना विश्लेषण प्रसारित करने को लेकर 19 नवंबर को नोटिस भेजा गया था और उनसे 26 नवंबर को प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होकर जवाब दाखिल करने को कहा गया था।
PEMRA के मुताबिक, इन चैनलों ने जवाब दायर किया और इनके प्रतिनिधि अपना बचाव करने में विफल रहे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स