होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पैनलिस्ट ने छोड़ी टीवी डिबेट, एंकर ने कुछ यूं दी सफाई...
पैनलिस्ट ने छोड़ी टीवी डिबेट, एंकर ने कुछ यूं दी सफाई...
टीवी डिबेट के दौरान होने वाले होनो वाले विवादों में अब एबीपी न्यूज की एंकर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
टीवी डिबेट के दौरान होने वाले होनो वाले विवादों में अब एबीपी न्यूज की एंकर रूबिका लियाकत का नाम भी जुड़ गया है। हालांकि, रूबिका ने इसे लेकर ट्विटर पर सफाई भी दी है।
‘जनसत्ता’ में छपी एक खबर के मुताबिक, चैनल पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सड़क पर नमाज को लेकर डिबेट चल रही थी। बहस में शामिल होने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सायरा शाह हलीम भी पहुंची थीं। डिबेट के दौरान सायरा शाह हलीम नाराज होकर चली गईं। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी का कारण बताया।
सायरा शाह हलीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, ‘रूबिका ने मुझे नोएडा पुलिस द्वारा नमाज पर नोटिस को लेकर होने वाले डिबेट शो के लिए आमंत्रित किया था। इस दौरान रूबिका ने चिल्लाते हुए मुझे मुसलमान सायरा शाह हलीम कहकर पुकारा’। उन्होंने आगे लिखा कि, ‘मीडिया रूम का गिरता स्तर’। इस पर रूबिका ने सफाई दी है।
इस रिपोर्ट में उन्होंने भी ट्विटर पर लिखा कि, ‘सायरा शाह हलीम आप बेहतरीन इंसान हैं। आपने मेरे पूछे गए सवाल को गलत समझा। डिबेट के दौरान मैंने पूछा था, परेशान कौन? मुसलमान! (पॉज़) सायरा शाह हलीम… जिसका मतलब था कि अब इस पर आपको बोलना है। मैं क्यों कहूंगी कि हिंदू रावत या मुसलमान सायरा… शांति’।
रूबिका लियाकत द्वारा ट्विट के जरिए सफाई देने के कुछ देर बाद सायरा ने उनको जवाब भी दिया। सायरा ने लिखा कि, ‘सब ठीक है रूबिका लियाकत। ऐसा हो जाता है। जल्द आपसे बात करूंगी’।
Dear @sairashahhalim you are a wonderful human being. You completely misunderstood my question. I asked - pereshaan kon? Mussalman! (Pause) Saira Shah Haleem.. which meant- your turn to speak Saira. Why would I call Hindu Rawat or Musalman Saira...? peace https://t.co/u27vLG4syj
— Rubika Liyaquat (@RubikaLiyaquat) December 25, 2018
टैग्स सायरा शाह हलीम टीवी डिबेट