होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब नहीं दिखेंगे भारतीय टीवी चैनल्स, रेडियो पर भी लगा बैन
अब नहीं दिखेंगे भारतीय टीवी चैनल्स, रेडियो पर भी लगा बैन
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से पाकिस्तान के मीडिया नियामक प्राधिकरण ने भारतीय टीवी और रेडियो कार्यक्रमों को पूरी तरह से बैन कर दिया है। प्राधिकरण ने यह फैसला बुधवार को लिया है। इसके साथ ही
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से पाकिस्तान के मीडिया नियामक प्राधिकरण ने भारतीय टीवी और रेडियो कार्यक्रमों को पूरी तरह से बैन कर दिया है। प्राधिकरण ने यह फैसला बुधवार को लिया है।
इसके साथ ही प्राधिकरण ने सभी प्रसारकों को चेताया है कि इस नियम का उल्लंघन करने पर प्रसारकों का लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।
पाकिस्तान सरकार ने प्राधिकरण को सलाह दी थी कि भारतीय टीवी कॉन्टेंट को पूरी तरह से बैन किया जाए। बता दें कि पाकिस्तान में यह बैन 21 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से सभी भारतीय कार्यक्रमों पर लागू होगा। इसकी अवहेलना करने पर प्रसारकों का लाइसेंस बिना कारण बताओ नोटिस जारी किए रद्द कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। उरी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक कर कई आतंकी ठिकानों को धवस्त कर दिया गया और कई आतंकियों को मार गिराया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स