होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिंदी कंटेंट दिखाने पर पाकिस्तान ने इस टीवी चैनल के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन...
हिंदी कंटेंट दिखाने पर पाकिस्तान ने इस टीवी चैनल के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन...
पाकिस्तान के मीडिया रेग्युलेरिटी अथॉरिटी ने हिंदी में डब किए गए कार्टून दिखाने की वजह से अमेरिकी चैनल निकेलोडियन का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान ने कुछ दिन पहले भारतीय टीवी चैनल और रेडियो कंटेंट को पूरी तरह से बैन करने का फैसला लिया था। इलेक्ट्रॉनि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
पाकिस्तान के मीडिया रेग्युलेरिटी अथॉरिटी ने हिंदी में डब किए गए कार्टून दिखाने की वजह से अमेरिकी चैनल निकेलोडियन का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान ने कुछ दिन पहले भारतीय टीवी चैनल और रेडियो कंटेंट को पूरी तरह से बैन करने का फैसला लिया था।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर निगरानी रखने वाली संस्था ने सोमवार को ऐलान किया था कि लाइसेंस को पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) के निर्देशों का उल्लंघन करने की वजह से सस्पेंड किया गया है। डॉन अखबार ने बयान की कॉपी के साथ यह खबर दी है।
अथॉरिटी ने 19 अक्तूबर को ऐलान किया था कि भारतीय सामग्री दिखाने पर सैटलाइट चैनल बैन का सामना करेंगे। यह ऐलान भारतीय टीवी और रेडियो सामग्री पर पूरी तरह बैन लागू करने के क्रम में किया गया था।
खबर में PEMRA की तरफ से सोमवार को जारी बयान के हवाले से कहा गया है कि सभी डिस्ट्रिब्यूटर नेटवर्क को निकेलोडियन चैनल के बैन के बारे में जानकारी दे दी गई है। यह फैसला तुरंत प्रभाव से अमल में लाया जाएगा।
बता दें कि पाकिस्तान में निकेलोडियन चैनल का प्रसारण स्वामित्व एआरवाई (ARY) कम्युनिकेसंस के पास है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स