होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस भारतीय मामले को लेकर जब पाकिस्तानी मीडिया ने छापी ये झूठी खबर
...इस भारतीय मामले को लेकर जब पाकिस्तानी मीडिया ने छापी ये झूठी खबर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। तमिलनाडु की सीएम और एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। दिल का दौरा पड़ने क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
लेकिन इन सबके बीच ये खबर सामने आई है कि पाकिस्तान की मीडिया ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत की खबर चला दी है।
मीडिया खबरों के मुताबिक, सोमवार को वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार उमर आर. कुरैशी ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के दो सबसे बड़े उर्दू दैनिक अखबारों ने इस सुबह खबर दी कि भारतीय राजनेता जयललिता की मौत हो गई है (वह जीवित हैं)।’
Two of Pakistan's largest Urdu papers this morning reported that Indian politician Jayalalitha had died (she's alive) pic.twitter.com/Q6Hs0fy89P
— omar r quraishi (@omar_quraishi) December 5, 2016
अगले ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘प्रिय एक्सप्रेस, जियो और नवा-ई-वक्त: जयललिता जिंदा हैं।’
Dear Express, Geo and Nawa-I-Waqt: Jayalalitha is alive pic.twitter.com/30BVJZ1TCO — omar r quraishi (@omar_quraishi) December 5, 2016
जया बीते दो महीने से अस्पताल में भर्ती हैं। अपोलो अस्पताल ने बयान जारी कर जया के कार्डियक अरेस्ट होने की जानकारी दी। अपोलो हॉस्पिटल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर डॉ. सुबैया विश्वनाथन ने बताया 'हार्ट स्पेशलिस्ट्स, पल्मोनोलॉजिस्ट, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट्स जया का इलाज कर रहे हैं।'
हालांकि अपोलो अस्पताल ने आधी रात में बयान जारी कर बताया कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री की हालत गंभीर है। अस्पताल ने कहा कि कार्डिएक अरेस्ट के बाद जयललिता को ECMO (एक्स्ट्रा कॉरपोरियल मेंब्राना आक्सिजेनेशन) और अन्य लाइफ सपोर्ट सिस्टम्स के सहारे रखा गया है।
दूसरी तरफ, केंद्र सरकार ने एम्स के चार स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को जयललिता के इलाज के लिए चेन्नई भेजा। इस टीम में पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर जीसी खिलनानी, एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर अंजन त्रिखा, कार्डिएक सर्जन डॉक्टर सचिन तलवार और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर राजीव नारंग शामिल हैं।
रविवार को जब जयललिता को कार्डिएक अरेस्ट की खबर आई उसके बाद से अस्पताल के बाहर सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा हो गए हैं। अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। दंगा नियंत्रण बल के 900 जवान भी मौके पर तैनात हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स