होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कवरेज कर रहे पत्रकारों संग टोलकर्मियों ने की मारपीट, कैमरे भी तोड़े
कवरेज कर रहे पत्रकारों संग टोलकर्मियों ने की मारपीट, कैमरे भी तोड़े
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। फरीदाबाद के गुरुग्राम रोड स्थित टोल प्लाजा पर 500-1000 का नोट बंद होने की कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों के साथ टोलकर्मियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टोल मैनेजर सहित 20 से अधिक टोलकर्मियों ने कवरेज कर रहे मीडियकर्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
फरीदाबाद के गुरुग्राम रोड स्थित टोल प्लाजा पर 500-1000 का नोट बंद होने की कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों के साथ टोलकर्मियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टोल मैनेजर सहित 20 से अधिक टोलकर्मियों ने कवरेज कर रहे मीडियकर्मियों के साथ न केवल हाथापाई की, बल्कि उनके कैमरे भी तोड़ दिए।
फरीदाबाद में स्थानीय न्यूज चैनल के पत्रकार अनिल राठी की शिकायत पर डीएलएफ फेज वन थाने की पुलिस ने फरीदाबाद टोल के मैनेजर सहित 20 कर्मचारियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फरीदाबाद निवासी अनिल राठी फरीदाबाद में एक लोकल चैनल में पत्रकार हैं। वह रविवार शाम करीब 4 बजे गांव बंधवाड़ी के निकट टोल पर 500 व 1000 के नोट बंद होने की पर कवरेज के लिए अपनी टीम के साथ आए थे। जब वह यहां कवरेज कर रहे थे तो टोलकर्मियों ने इसका विरोध किया। मामला मैनेजर तक पहुंचा। इसके बाद सभी ने मिलकर उनके व उनकी टीम के साथ मारपीट की। उनसे कैमरा छीन लिया गया। इस पर पत्रकार ने पुलिस कमिश्नर गुड़गांव को कॉल करके इसकी जानकारी दी।
डीसीपी ईस्ट व डीएलएफ फेज वन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पत्रकार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स