होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तीन घंटे में ही सोशल मीडिया से हट जाएगा आपत्तिजनक कंटेंट, जानें कैसे

तीन घंटे में ही सोशल मीडिया से हट जाएगा आपत्तिजनक कंटेंट, जानें कैसे

सोशल मीडिया के जरिये राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों का प्रचार करने वालों पर अब...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

प्रचार के नाम पर राजनीतिक दल सोशल मीडिया का बेजा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। सोशल मीडिया के जरिये राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों का प्रचार करने वालों पर अब ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) के जरिये नजर रखी जाएगी।

अगर किसी सोशल साइट पर आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली किसी पोस्ट की शिकायत मिलती है तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की टीम तुरंत हरकत में आ जाएगी और तीन घंटे के अंदर उसे सोशल साइट से हटा देगी। ट्विटर, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया की तमाम गतिविधियों पर चुनाव अधिकारियों की पैनी निगाहें होंगी। बृहस्पतिवार को लोदी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सोशल मीडिया के जरिये राजनीतिक चुनाव प्रचार पर आयोजित परिचर्चा के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने ये बातें कहीं।

परिचर्चा में पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एसवाई कुरैशी ने प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के चुनाव खर्च से संबंधित ब्यौरे पर नजर रखने को अहम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बायोपिक मामले में चुनाव आयोग के आला अधिकारी ही तय करेंगे कि आचार संहिता का उल्लंघन है या नहीं। इस मौके पर पूर्वी दिल्ली के जिला चुनाव अधिकारी के. महेश ने कहा कि 2014 चुनाव के बाद से ही सोशल मीडिया से जुड़े नियमों में बदलाव किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आरपी एक्ट 1951 में पेड न्यूज को लेकर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इसके अलावा मतदान से 48 घंटे पहले आचार संहिता के उल्लंघन के मामले तीन घंटे के अंदर निपटाए जाने चाहिए।

बताया जाता है कि अगर किसी भी प्रत्याशी विशेष के प्रचार के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता है तो उस पर तत्काल शिकंजा कसा जाएगा। इसके अलावा मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार थमने के बाद किसी भी सोशल मीडिया पर नियमों की अनदेखी की पोस्ट हो तो उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से हटा दिया जाएगा। इसके लिए किसी की शिकायत जरूरी नहीं होगी।


टैग्स सोशल मीडिया चुनाव आयोग चुनाव 2019 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

20 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

4 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 hour ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago