होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार विकास रंजन हत्याकांड के आरोपी की हुई गला रेतकर हत्या
पत्रकार विकास रंजन हत्याकांड के आरोपी की हुई गला रेतकर हत्या
समाचार4मी़डिया ब्यूरो ।। पत्रकार विकास रंजन की हत्या समेत दर्जनों मामलों का आरोपी शातिर ललित यादव की गुरुवार देर रात अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी। सीमावर्ती दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क बर्रा चौक के निकट से शुक्रवार को उसका शव बरामद किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मी़डिया ब्यूरो ।।
पत्रकार विकास रंजन की हत्या समेत दर्जनों मामलों का आरोपी शातिर ललित यादव की गुरुवार देर रात अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी। सीमावर्ती दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क बर्रा चौक के निकट से शुक्रवार को उसका शव बरामद किया गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की छानबीन में शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दरभंगा जिले के तिलकेश्वर ओपी के घुड़दौड़ गांव निवासी ललित यादव गुरुवार की शाम सिंघिया थाना क्षेत्र में अपने एक पहचान वाले के घर आया हुआ था। वहीं कुछ लोगों ने उसे झगड़ा गांव चलने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया, लेकिन बाद में वह अपने एक सहयोगी के कहने पर उसके साथ बाइक से झगड़ा गांव जा रहा था। इसी दौरान बर्रा चौक के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उसे रोक लिया और पहले अपराधियों ने उसके सहयोगी को वहां से भगा दिया। इसके बाद उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।
बता दें कि ललित यादव रोसड़ा के पत्रकार विकास रंजन की हत्या सहित दर्जन भर से अधिक हत्या व संगीन मामलों में आरोपित था। विकास रंजन की अपराधियों ने वर्ष 08 में गोली मार कर हत्या कर दी थी। हिन्दुस्तान अखबार के पत्रकार विकास रंजन की 2008 में हत्या की गई थी। विकास ने एक खबर छापी थी कि समस्तीपुर के व्यापारियों ने एक लूटे हुई ट्रक से दवाएं खरीदी हैं। 60 लाख की दवा थी उस ट्रक में। विकास की खबर के बाद एफआईआर हो गई और छापे पड़े तो पता चला कि कई व्यापारियों ने लुटे हुई ट्रक से दवा खरीदी थी।
बड़ी संख्या में चोरी की दवाएं जब्त हुई थी। इस खबर के बाद विकास रंजन की हत्या कर दी गई थी। 13 लोग आरोपी बनाए गए थे, जिसमें से एक आरोपी ललित यादव भी था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स