होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मजीठिया वेज बोर्ड मामले में 22 अखबारों को नोटिस जारी...
मजीठिया वेज बोर्ड मामले में 22 अखबारों को नोटिस जारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पत्रकारों के वेतन, एरियर और प्रमोशन से जुड़े मजीठिया वेज बोर्ड मामले में शुक्रवार को मुंबई के श्रम उपायुक्त ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल श्रम उपायुक्त ने 22 अखबार मालिकों को नोटिस जारी कर, उन्हें 19 अक्टूबर तक एफिडेविट देने को कहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पत्रकारों के वेतन, एरियर और प्रमोशन से जुड़े मजीठिया वेज बोर्ड मामले में शुक्रवार को मुंबई के श्रम उपायुक्त ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल श्रम उपायुक्त ने 22 अखबार मालिकों को नोटिस जारी कर, उन्हें 19 अक्टूबर तक एफिडेविट देने को कहा है।
बता दें कि ये एफिडेविट 300 रुपए के स्टाम्प पेपर पर देना होगा और इस एफिडेविट में अखबार मालिकों को साफ तौर पर ये लिख कर देना पड़ेगा कि उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों को मजीठिया वेज बोर्ड के अनुसार बकाया दे दिया है और अब मजीठिया वेज बोर्ड के मुताबिक ही कर्मचारियों को वेतन दे रहे हैं।
नोटिस में ये भी कहा गया है कि यदि अखबार मालिकों ने झूठा एफिडेविट दिया या किसी तरह का इसमें झूठ सिद्ध हुआ तो उनके खिलाफ फर्जी एफिडेविट देने का नया मामला दर्ज होगा और यदि एफिडेविट नहीं दिया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि श्रम आयुक्त ने मजीठिया वेज बोर्ड से जुड़े सभी 17(1) के मामलों को 29 अक्टूबर तक निपटारे का आदेश राज्य के सभी श्रम उपायुक्तों को दिया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स