होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...ऐसे युवाओं को सम्मानित करेगी प्रतिष्ठित मैगजीन ‘IMPACT’, नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू

...ऐसे युवाओं को सम्मानित करेगी प्रतिष्ठित मैगजीन ‘IMPACT’, नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4</strong><strong>मी‍डिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) की प्रतिष्ठित मैगजीन इंपैक्‍ट (IMPACT) मैगजीन द्वारा 'Top 30Under 30’  के चौथे एडिशन के लिए नामांकन मांगे गए हैं। इस कवायद का उद्देश्‍य मीडिया और डिजिटल एजेंसियों में से इंडस्‍ट्री के उन प

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) की प्रतिष्ठित मैगजीन इंपैक्‍ट (IMPACT) मैगजीन द्वारा 'Top 30Under 30’  के चौथे एडिशन के लिए नामांकन मांगे गए हैं। इस कवायद का उद्देश्‍य मीडिया और डिजिटल एजेंसियों में से इंडस्‍ट्री के उन प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान करना है,  जो इस इंडस्‍ट्री को और आगे ले जाएंगे और आने वाले समय में इसका नेतृत्‍व करेंगे।

इसके तहत 30 साल से कम उम्र वाले तीस ऐसे युवाओं की लिस्‍ट तैयार की जाएगी, जिन्‍होंने एडवर्टाइजिंग, मीडिया और डिजिटल के क्षेत्र में कुछ बड़ा काम किया है। इस लिस्‍ट में शामिल होने के लिए जितनी भी एंट्री (entries) आएंगी, सबसे पहले उनकी एडिटोरियल लेवल पर जांच (screening) होगी। बाद में एक जूरी इनका मूल्‍यांकन (appraisal) करेगी। इस जूरी में इंडस्‍ट्री के बड़े नाम शामिल होंगे जो विभिन्‍न मापदंडों को ध्‍यान में रखते हुए इनका मूल्‍यांकन करेंगे। हर साल की तरह इस बार भी इस लिस्‍ट को तैयार करने के लिए जूरी मीट का आयोजन किया जाएगा।

IMPACT’s ‘Top 30 under 30’ का पहला एडिशन 2013 में मुंबई में धूमधाम से मनाया गया था। इसमें टाइम्‍स नाउ (Times Now) के उस समय एडिटर-इन-चीफ रहे अरनब गोस्‍वामी मुख्‍य अतिथि थे। पहले साल की सफलता के बाद अगले साल इसके लिए 200 से ज्‍यादा एंट्री प्राप्‍त हुई थीं और इसके बाद यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ‘कलर्स’ (Colors) के सीईओ राज नायक पिछले तीन वर्षों से इस लिस्‍ट को तैयार करने वाली जूरी की अध्‍यक्षता कर रहे हैं। उनका कहना है, ‘इस लिस्‍ट का मुख्‍य उद्देश्‍य श्रेष्‍ठता का चुनाव करना नहीं बल्कि प्रतिभाशाली युवाओं को प्रेरित करना है। इस लिस्‍ट के द्वारा हम उम्‍मीद करते हैं कि ज्‍यादा से ज्‍यादा युवा प्रेरित होंगे और भविष्‍य में काफी बेहतर काम करेंगे।’

नॉमिनेशंस के लिए कोई एंट्री शुल्‍क नहीं रखा गया है। लोग खुद को अथवा अपने अच्‍छे सहयोगियों को इसमें नाम शामिल कराने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। एंट्री भेजने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2016 है। इसके अलावा नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भी नॉमिनेशन किए जा सकते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

13 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

21 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

21 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

21 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

13 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

20 hours ago