होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / स्टार इंडिया में अहम पद संभाल रहे सीए नितिन कुकरेजा ने दिया इस्तीफा
स्टार इंडिया में अहम पद संभाल रहे सीए नितिन कुकरेजा ने दिया इस्तीफा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। स्टार इंडिया में स्पोर्ट्स के प्रेजिडेंट व हेड नितिन कुकरेजा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्टार इंडिया के उच्च स्रोतों ने एक्सचेंज4मीडिया को इस बात जानकारी दी है। वे स्टार के साथ अगस्त 2007 से हैं औ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
स्टार इंडिया में स्पोर्ट्स के प्रेजिडेंट व हेड नितिन कुकरेजा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्टार इंडिया के उच्च स्रोतों ने एक्सचेंज4मीडिया को इस बात जानकारी दी है।
वे स्टार के साथ अगस्त 2007 से हैं और जनवरी, 2013 में उन्होंने अपने वर्तमान पद को संभाला था। इससे पहले वे स्टार में बिजनेस डेवलपमेंट के हेड थे, जहां उनकी भूमिका कंपनी के लिए दीर्घकालिक रणनीति तैयार करने और स्टार इंडिया को नई दिशा देने की योजनाओं को लेकर सीईओ की मदद करने की थी।
आईआईएम अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले कुकरेजा चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं। स्टार इंडिया से पहले वे ‘मॉर्गन स्टेनले’ (Morgan Stanley) के साथ जुड़े हुए थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स