होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी पत्रकार कर्मा पल्जोर ने शुरू किया न्यूज पोर्टल, ये है खासियत

टीवी पत्रकार कर्मा पल्जोर ने शुरू किया न्यूज पोर्टल, ये है खासियत

टेलिविजन न्यूज एंकर कर्मा पल्जोर ने देश के पूर्वी हिस्से के राज्यों के लिए डिजिटल न्यूज पोर्टल...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

टेलिविजन न्यूज एंकर कर्मा पल्जोर (Karma Paljor) ने देश के पूर्वी हिस्से के राज्यों के लिए डिजिटल न्यूज पोर्टल‘eastmojo.com’ शुरू किया है। गुवाहाटी में शुरू हुए इस पोर्टल ने रिपोर्टर्स की टीम के साथ उत्तरी बंगाल समेत पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में काम भी शुरू कर दिया है।   

पल्जोर को पत्रकारिता का 18 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह ‘The Times of India’, ‘CNBC TV18’, ‘CNN NEWS 18’ के साथ भी काम कर चुके हैं। यही नहीं, पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2011 और 2014 में उन्हें रामनाथ गोयनका अवॉर्ड भी मिल चुका है।

देश के पूर्वी भाग के लिए खासतौर पर शुरू इस पोर्टल के बारे में पल्जोर ने बताया कि यह भाग देश का महत्वपूर्ण अंग है। पूर्वोत्तर के बारे में जो धारणा है, हम इसे बदलना चाहते हैं और इस पोर्टल के द्वारा हम देश के लोगों को यहां से पूरी तरह परिचित कराना चाहते हैं।

अगले साल तक पोर्टल में असम और हिंदी भाषा को भी शामिल किया जाएगा और यह ओडिसा और पश्चिम बंगाल तक अपनी पहुंच बनाएगा। इसके अलावा वर्ष 2020 तक म्यांमार, भूटान, नेपाल और बांग्लादेश से भी रिपोर्ट करने की योजना है।

रिपोर्टिंग के परंपरागत तरीकों के साथ ही यह पोर्टल नई मीडिया टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी करेगा। इस पोर्टल की यूएसपी के बारे में पल्जोर ने कहा कि यह सिटीजन-रिपोर्टर का नेटवर्क होगा जो मोबाइल जर्नलिज्म (MoJo) में पारंगत होंगे। वरिष्ठ पत्रकारों की टीम तथ्यों की जांच का काम करेगी और इस नेटवर्क की बैकबोन होगी।  

पोर्टल की सह-संस्थापक तनुश्री हजारिका हैं, जिन्हें दो स्टार्ट-अप्स को लॉन्च करने और उन्हें चलाने का अनुभव है। बोस्टन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक हजारिका ‘ब्रह्मपुत्र वैली फिल्म फेस्टिवल’ (Brahmaputra Valley Film Festival) की संस्थापक भी हैं। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

8 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

9 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

6 hours ago