होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV समूह के चैनल पर बैन के मामले पर सरकार बैकफुट पर, जानें क्या हुआ अब...

NDTV समूह के चैनल पर बैन के मामले पर सरकार बैकफुट पर, जानें क्या हुआ अब...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने NDTV इंडिया पर एक दिन के बैन लगाने के अपने आदेश को फिलहाल स्थगित कर दिया है। कुछ मिनटों पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने NDTV इंडिया पर एक दिन के बैन लगाने के अपने आदेश को फिलहाल स्थगित कर दिया है। कुछ मिनटों पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है।

इससे पहले सोमवार सुबह 'एनडीटीवी' (NDTV) समूह ने अपने हिन्‍दी न्यूज चैनल 'एनडीटीवी इंडिया' को नौ नवंबर को एक दिन के लिए बंद करने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। पठानकोट में हुए आतंकी हमले की कवरेज के मामले में सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने एनडीटीवी पर यह प्रतिबंध लगाया है।

'एनडीटीवी' ने इन आरोपों का खंडन किया है, और कहा है कि अन्य चैनलों तथा समाचारपत्रों ने भी वही जानकारी दिखाई या रिपोर्ट की थी। इस प्रतिबंध की पत्रकारों और संपादकों ने चौतरफा आलोचना की है। सभी प्रेस काउंसिलों ने इसे 70 के दशक में देश में लागू की गई एमरजेंसी के समान बताया, जब प्रेस की आज़ादी सहित सभी मूल संवैधानिक अधिकारों का खुलेआम उल्लंघन किया गया था।

'एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' (Editors Guild of India) ने कहा कि इस आदेश से पता चलता है कि केंद्र सरकार समझती है कि उसे मीडिया के कामकाज में दखल देने और जब भी सरकार किसी कवरेज से सहमत न हो,  उसे अपनी मर्ज़ी से किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई करने का अधिकार है। एडिटर्स गिल्‍ड का कहना है कि यदि सरकार को किसी मीडिया ग्रुप की कवरेज को लेकर आपत्ति है तो वह कोर्ट में जा सकती है लेकिन इस तरह की मनमानी कार्रवाई गलत है।

वहीं इस प्रतिबंध के बारे में सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू का कहना है कि यह निर्णय सरकार ने देश की सुरक्षा के परिप्रेक्ष्‍य में लिया है। उन्‍होंने कहा कि विभिन्‍न मीडिया ग्रुप द्वारा की जा रही सरकार की आलोचना राजनीति से प्रेरित लग रही है।

बता दें कि साल 2015 में प्रोग्राम कोड में एक नया क्लॉज जोड़ा गया था। इसके मुताबिक ब्रॉडकास्टर्स किसी भी आतंकवादी हमले, सेना के आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन की लाइव कवरेज नहीं दिखा सकते। साथ ही जब तक ऑपरेशन खत्म नहीं हो जाता तब तक मीडिया कवरेज, सरकार द्वारानियुक्त अफसर की ब्रीफिंग पर आधारित होगी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

15 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

23 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

22 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

23 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

15 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

22 hours ago