होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रतिष्ठित मैगजीन ‘TIME’ के सर्वे में कुछ इस तरह छाए मोदी...
प्रतिष्ठित मैगजीन ‘TIME’ के सर्वे में कुछ इस तरह छाए मोदी...
<p style="text-align: justify;">प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मैगजीन ‘टाइम’ के 'पर्सन ऑफ द ईयर' के ऑनलाइन रीडर्स पोल का खिताब जीत लिया है। मोदी को 18% वोट मिले हैं। पीएम मोदी को वोट देने वाले पाठकों में बड़ी तादाद में भारतीय शामिल हैं।</p> <p style="text-align: justify;">इस खिताब के लिए उनका मुकाबला दुनिया भर के कई राष्ट्रा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मैगजीन ‘टाइम’ के 'पर्सन ऑफ द ईयर' के ऑनलाइन रीडर्स पोल का खिताब जीत लिया है। मोदी को 18% वोट मिले हैं। पीएम मोदी को वोट देने वाले पाठकों में बड़ी तादाद में भारतीय शामिल हैं।
इस खिताब के लिए उनका मुकाबला दुनिया भर के कई राष्ट्राध्यक्षों, कलाकारों और राजनेताओं के साथ है। हालांकि, विजेता के नाम की घोषणा टाइम के एडिटर्स की टीम 7 दिसंबर को करेगी।
उन्होंने बराक ओबामा, विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे और अमेरिका के प्रेसिडेंट इलेक्ट डोनाल्ड ट्रम्प को पीछे छोड़ दिया है।
जानिए, रीडर्स पोल सर्वे में किसको कितने फीसदी मिले वोट
| नरेंद्र मोदी | 18% |
| बराक ओबामा | 7% |
| जुलियन असांजे | 7% |
| डोनाल्ड ट्रम्प | 7% |
| हिलेरी क्लिंटन | 4% |
| मार्क जुकरबर्ग | 2% |
इस सर्वे में ओबामा, ट्रंप और असांजे को सात-सात प्रतिशत वोट्स मिले। फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग और हिलेरी क्लिंटन को पोल में दो प्रतिशत और चार प्रतिशत वोट्स मिले।
‘2015 का पर्सन ऑफ द ईयर’ जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल को चुना गया था। मोदी का नाम लगातार चौथे साल लिस्ट में था और यह दूसरी बार है जब मोदी रीडर्स पोल में जीते हैं।
गौरतलब है कि टाइम मैगजीन हर साल विश्व के सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों का चयन करता है। इसमें ऐसे लोगों को शामिल किया जाता है जिन्होंने पिछले 12 माह में लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स