होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस चर्चित गैंगरेप मामले में नहीं चलेगा किसी भी पत्रकार पर मुकदमा!

...इस चर्चित गैंगरेप मामले में नहीं चलेगा किसी भी पत्रकार पर मुकदमा!

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। जाट आंदोलन के दौरान हरियाणा के मुरथल में हुए गैंगरेप मामले में एडिशनल एडवोकेट जनरल पवन गिरधर ने कहा कि इस मामले में किसी भी पत्रकार के खिलाफ मुकदमा चलाने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

जाट आंदोलन के दौरान हरियाणा के मुरथल में हुए गैंगरेप मामले में एडिशनल एडवोकेट जनरल पवन गिरधर ने कहा कि इस मामले में किसी भी पत्रकार के खिलाफ मुकदमा चलाने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष अमीकस क्यूरी (amicus curiae) अनुपम गुप्ता ने झूठी कहानी गढ़ने के आरोप में दो गवाहों को खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की थी। इन दोनों गवाहों में दिल्‍ली के पत्रकार तारिक अनवर भी शामिल हैं।

गिरधर ने कहा, ‘किसी भी पत्रकार के खिलाफ मुकद़मा दर्ज करने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। हमने इस मामले के सभी तथ्‍यों से कोर्ट को अवगत करा दिया है और इनमें कुछ बदलाव नहीं किया गया है।’ उन्‍होंने कहा कि वे इस मामले में अमीकस क्‍यूरी द्वारा लगाए गए आरोपों का कोर्ट के सामने जवाब देंगे।

गौरतलब है कि जाट आरक्षण को लेकर इस साल हुआ आंदोलन करीब नौ दिन चला था और इसमें 30 लोगों की मौत होने के साथ ही 320 घायल हो गए थे। यह भी मामला उठा था कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने कई महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया था। हालांकि सरकार ने उस दौरान इन तरह की खबरों से इनकार किया था।

वहीं इस मामले में गठित एसआईटी (SIT) की रिपोर्ट में कहा गया था कि कोई भी पीडि़त मामले में शिकायत दर्ज कराने आगे नहीं आया था। हाईकोर्ट ने इस मामले में स्‍वत: संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार और पुलिस को स्‍टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए थे। इसके अलावा अनुपम गुप्‍ता को भी नियु‍क्‍त किया गया था। हाईकोर्ट का सहयोग कर रहे अमीकस क्यूरी अनुपम गुप्ता ने झूठी कहानी गढ़ने के आरोप में दो गवाहों को खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की थी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

3 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

11 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

11 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

11 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

3 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

10 hours ago