होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों के हमले के विरोध में टाटा ग्रुप को मिला यह अल्टीमेटम...
पत्रकारों के हमले के विरोध में टाटा ग्रुप को मिला यह अल्टीमेटम...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टाटा ग्रुप के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मुंबई में शुक्रवार को प्रेस फोटोग्राफर्स व रिपोर्टरों पर किए गए हमले को लेकर मीडिया का विरोध तेज हो गया है। मुंबई प्रेस क्लब ने टाटा सन्स को अल्टीमेटम दिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टाटा ग्रुप के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मुंबई में शुक्रवार को प्रेस फोटोग्राफर्स व रिपोर्टरों पर किए गए हमले को लेकर मीडिया का विरोध तेज हो गया है। मुंबई प्रेस क्लब ने टाटा सन्स को अल्टीमेटम दिया है कि वह न सिर्फ टाटा ग्रुप के हेडक्वार्टर ‘बाम्बे हाउस’ (Bombay House) बल्कि ग्रुप की सभी कंपनियों से सात नवंबर दोपहर 12 बजे तक अपने शीर्ष सुरक्षाकर्मियों को हटा ले। प्रेस क्लब की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।
अपने चेयरमैन साइरस मिस्त्री को निकाले जाने के बाद मीडिया की सुर्खियों में छाए टाटा ग्रुप के सामने इस अल्टीमेटम से एक और परेशानी खड़ी हो सकती है।
टाटा ग्रुप की कवरेज को लेकर ‘मिड-डे’ (Mid-day) के फोटो जर्नलिस्ट अतुल कांबली समेत कई पत्रकारों को ग्रुप के सुरक्षा कर्मियों ने न सिर्फ बुरी तरह मारा-पीटा था बल्कि सड़क पर फेंक दिया था। इस हमले में कई पत्रकारों के कैमरे व अन्य उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। हमले में गंभीर रूप से घायल टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) के पत्रकार शांता कुमार और हिन्दुस्तान टाइम्स (HT) के अरिजीत सिंह समेत कांबली अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
इस घटना के विरोध में मुंबई प्रेस क्लब समेत बाम्बे न्यूज फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (Bombay News Photographers Association), मुंबई मराठी पत्रकार संघ (Mumbai Marathi Patrakar Sangh), टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (TV Journalists Association) समेत कई पत्रकार संगठनों ने आठ नवंबर को एक रैली निकालने का निर्णय लिया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स