होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शो में टीवी चैनल ने दिखाया कुछ ऐसा, दुनियाभर के लोगों ने किया विरोध

शो में टीवी चैनल ने दिखाया कुछ ऐसा, दुनियाभर के लोगों ने किया विरोध

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टेलिविजन पर अकसर आपने महिलाओं के प्रताड़ित होने की खबर देखी होगी, लेकिन मोरक्को के सरकारी टेलि

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

टेलिविजन पर अकसर आपने महिलाओं के प्रताड़ित होने की खबर देखी होगी, लेकिन मोरक्को के सरकारी टेलिविजन चैनल पर कुछ ऐसा दिखाया गया कि हर तरफ उसकनी आलोचना होने लगी और चैनल को माफी तक मांगनी पड़ी।

दरअसल, मोरक्को के सरकारी टेलिविजन चैनल 2M ने एक प्रोग्राम के दौरान महिलाओं को यह सिखाया कि उनके साथ जब घरेलू हिंसा हो, तो वे किस तरह मारपीट के निशानों को मेकअप की मदद से छुपा सकती हैं। इस कार्यक्रम के प्रसारित होने के बाद इसे लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया और बड़ी संख्या में लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

प्रोग्राम को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। भारी आलोचना के बाद टीवी चैनल को दर्शकों से माफी तक मांगनी पड़ी है।

चैनल 2M ने 23 नवंबर को अपने कार्यक्रम 'सबाहियत' के एक हिस्से में दर्शकों को बताया गया कि कैसे सौंदर्य प्रसाधनों के इस्तेमाल से 'महिला के साथ हुई हिंसा के निशान को मेकअप की परतों के अंदर छुपाया जा सकता है।' कार्यक्रम को प्रस्तुत कर रही महिला होस्ट ने कहा, 'मेकअप की मदद से महिलाएं न्याय का इंतजार करते हुए भी सामान्य जीवन जी सकती हैं।' इतना ही नहीं, होस्ट ने एक मॉडल के चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर लगाकर बताया कि किस तरह मेकअप से घरेलू हिंसा के निशान ढक सकते हैं। मॉडल का चेहरा सूजा हुआ दिखाया गया था। इतना ही नहीं, मॉडल के चेहरे पर काले और नीले रंग के नकली चोट के निशान भी थे।

कार्यक्रम के अंत में होस्ट ने मुस्कुराते हुए कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि इन ब्यूटी टिप्स के इस्तेमाल से आपको सामान्य जिंदगी जीने में मदद मिलेगी।'

इस विडियो को सोशल मीडिया पर खूब साझा किया गया। दुनियाभर के हजारों लोगों ने लिखा कि वे इस विडियो को देखकर हैरान हैं। इस टीवी प्रोग्राम द्वारा माफी मांगे जाने और इनके खिलाफ कार्रवाई की अपील करते हुए एक ऑनलाइन याचिका भी दाखिल की गई, जिसपर सैकड़ों महिलाओं ने दस्तखत किया।

याचिका में लिखा गया है, 'अपने साथ हुई घरेलू हिंसा को मेकअप से न ढकें, अपने साथ ऐसा करने वाले को सजा दिलाएं।' जिस चैनल पर यह कार्यक्रम प्रसारित हुआ, उसने माफी मांगते हुए इस प्रोग्राम को 'अनुचित' बताया। चैनल ने इस 'फैसला करने में हुई संपादकीय चूक' बताया है।

मोरक्को के एक रेडियो कार्यक्रम को दिए गए अपने इंटरव्यू में कार्यक्रम की होस्ट ने सफाई देते हुए कहा, 'हम किसी भी सूरत में घरेलू हिंसा का समर्थन नहीं कर रहे हैं।'

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

5 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

14 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

13 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

13 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

5 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

13 hours ago