होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मोदी सरकार ने शुरू किया ये नया टीवी चैनल, वेबसाइट भी की लॉन्च
मोदी सरकार ने शुरू किया ये नया टीवी चैनल, वेबसाइट भी की लॉन्च
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नोटबंदी के एक महीना पूरा होने के बाद अब सरकार अपना पूरा जोर कैशलेस इकनॉमी को बढ़ावा देने पर दे रही है। कैशलेस व्यवस्था से जो अभी भी दूर हैं उन्हें कैशलेस होने के तरीके सिखाने के लिए सरकार ने एक नया 24X7 टीवी चैनल लॉन्च किया है। दूरदर्शन की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
नोटबंदी के एक महीना पूरा होने के बाद अब सरकार अपना पूरा जोर कैशलेस इकनॉमी को बढ़ावा देने पर दे रही है। कैशलेस व्यवस्था से जो अभी भी दूर हैं उन्हें कैशलेस होने के तरीके सिखाने के लिए सरकार ने एक नया 24X7 टीवी चैनल लॉन्च किया है। दूरदर्शन की ओर से लॉन्च किए गए इस चैनल का नाम है ‘डिजिशाला’ (DigiShala)।
इस चैनल का काम लोगों को डिजिटल पेमेंट के प्रति जागरूक करना होगा। यह चैनल लोगों को कैशलेस पेमेंट से जुड़ी तमाम जानकारियां देगा, जैसे- UPI पेमेंट, USSD, आधार-इनेबल पेमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट, डेबिट- क्रेडिट कार्ड से पेमेंट आदि। साथ ही आगे आने वाली डिजिटल क्रांति और उसके सही इस्तेमाल के बारे में बताएगा।
इस चैनल के अलावा सरकार ने www.cashlessindia.gov.in की शुरुआत भी की है। इस वेबसाइट से पब्लिक-प्राइवेट क्षेत्र में मौजूद कैशलेस के विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। यह टीवी चैनल और वेबसाइट डीजी धन अभियान के तहत शुरू किया गया है। इसकी पहल आईटी मंत्रालय ने की है, जिसका मकसद छोटे-बड़े व्यापारियों को दिन-प्रतिदिन की लेन देन में डिजिटल पेमेंट को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स