होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HC के फैसले के बाद सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने इन ब्रॉडकास्ट कंपनियों को दी राहत...

HC के फैसले के बाद सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने इन ब्रॉडकास्ट कंपनियों को दी राहत...

दिल्ली हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने दो ब्रॉडकास्ट कंपनियों के चैनलों के लाइसेंस बहाल कर दिए हैं, जिनमें महुआ मीडिया और एसटीवी एंटरप्राइजेज के चैनलों के लाइसेंस शामिल हैं। कोर्ट ने अपने आदेश में मंत्रालय से कहा कि अगले आदेश आने तक इनके लाइसेंस बहाल कर दिए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

दिल्ली हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने दो ब्रॉडकास्ट कंपनियों के चैनलों के लाइसेंस बहाल कर दिए हैं, जिनमें महुआ मीडिया और एसटीवी एंटरप्राइजेज के चैनलों के लाइसेंस शामिल हैं।

कोर्ट ने अपने आदेश में मंत्रालय से कहा कि अगले आदेश आने तक इनके लाइसेंस बहाल कर दिए जाएं। एसटीवी एंटरप्राइजेज के चार नए लाइसेंस बहाल किए गए हैं, जिनमें ‘पंजाब टुडे’, ‘एसटीवी जम्मू-कश्मीर न्यूज’, ‘एसटीवी हरियाणा न्यूज’ और ‘एसटीवी यूपी न्यूज’ शामिल हैं। वहीं महुआ मीडिया के पांच टीवी चैनलों के लाइसेंस बहाल किए गए हैं, इनमें से तीन न्यूज और दो अन्य चैनलों के लाइसेंस हैं। न्यूज चैनलों में ‘महुआ’, ‘महुआ न्यूज’ और ‘फर्स्ट इंडिया’ शामिल हैं, जबकि दो नॉन-न्यूज चैनलों में ‘महुआ म्यूजिक’ और ‘महुआ मूवीज’ का नाम शामिल है।

दरअसल गृह मंत्रालय ने इन ब्रॉडकास्ट कंपनियों को सुरक्षा मंजूरी देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद महुआ मीडिया के चैनलों के लाइसेंस इस साल 3 मार्च को रद्द कर दिए गए थे, जबकि एसटीवी एंटरप्राइजेज के लाइसेंस को 21 जुलाई को रद्द कर दिया गया था।

कंपनियों ने यह दलील देते हुए लाइसेंस रद्द करने के मंत्रालय के आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है कि सरकार ने सुरक्षा मंजूरी न देने के लिए कारण स्पष्ट नहीं किए हैं और ऐसा करने की जो वजहें बताई भी गईं हैं, वे कानून के सामने कहीं टिकती नहीं हैं।

एसटीवी के मामले में जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने एक तात्कालिक अंतरिम आदेश जारी किया और याचिकाकर्ता को उसके चैनल अपलिंक व डाउनलिंक करने की इजाजत दे दी। बेंच ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जो मसला उठाया है, कंपनी का प्रथमदृष्टया उससे कोई सीधा वास्ता नहीं है और इस मसले से राष्ट्रीय सुरक्षा का कोई उल्लंघन नहीं होता।

महुआ की याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करते हुए जस्टिस मनमोहन की बेंच ने कंपनी को उसके टीवी चैनलों को अपलिंक और डाउनलिंक करने की अनुमति दे दी है, लेकिन बेंच ने महुआ को निर्देश दिया है कि वो अदालत की अनुमति के बिना अपने शेयर, लाइसेंस या कोई भी संपत्ति किसी अन्य को ट्रांसफर न करे।

कोर्ट ने यह भी साफ किया कि महुआ के ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा के उल्लंघन का मामला नहीं बनता और उसके ऊपर जो आपराधिक मामले हैं, वे सीबीआई अदालत में विचारधीन चल रहे हैं।

महुआ के प्रवर्तकों के ऊपर आरोप है कि उन्होंने जाली और झूठे दस्तावेजों के आधार पर बैंकों से भारी मात्रा में उधार लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

6 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

14 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

14 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

14 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

6 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

13 hours ago