होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस महीने तीन नए चैनलों को मिले लाइसेंस, एक का हुआ रद्द
इस महीने तीन नए चैनलों को मिले लाइसेंस, एक का हुआ रद्द
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने नवंबर महीने में तीन नए टीवी चैनलों को लाइसेंस जारी किए हैं, जबकि एक का लाइसेंस को निरस्त किया है। मंत्रलाय ने जिन तीन टीवी चैनलों को लाइसेंस जारी किए हैं, उनमें सोनी पिक्चर्स ने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने नवंबर महीने में तीन नए टीवी चैनलों को लाइसेंस जारी किए हैं, जबकि एक का लाइसेंस को निरस्त किया है।
मंत्रलाय ने जिन तीन टीवी चैनलों को लाइसेंस जारी किए हैं, उनमें सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) को सोनी पिक्स2 (डाउनलिंकिंग लाइसेंस) के लिए, श्री वेंकटेश्वर भक्ति चैनल प्राइवेट लिमिटेड को एसवीबीसी-2 और येलामंचीली टीवी प्राइवेट लिमिटेड को यॉन टीवी के लिए मिला है। बता दें कि यॉन टीवी पहले से ही तेलुगु वेब टीवी चैनल है, जो अब एक सैटेलाइट चैनल के रूप में लॉन्च होगा।
वहीं मंत्रालय ने नवदा के तहत नवदा क्रिएशंस का अपलिंकिंग का नॉन-न्यूज लाइसेंस रद्द कर दिया है। यह लाइसेंस इसी साल अगस्त में जारी किया गया था।
बता दें कि सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने अक्टूबर महीने में किसी भी टीवी चैनल को लाइसेंस नहीं जारी किया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स