होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस साल इन टीवी चैनलों के लाइसेंस पर गिरी MIB की गाज
इस साल इन टीवी चैनलों के लाइसेंस पर गिरी MIB की गाज
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने इस साल 13 टेलिविजन चैनलों के लाइसेंस निरस्त किए हैं। दरअसल इन चैनलों को केंद्रीय गृहमंत्रालय (MHA) ने सिक्योरिटी क्लीयरेंस देने से मना कर दिया था। इनमें से एक ने फर्जी प
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने इस साल 13 टेलिविजन चैनलों के लाइसेंस निरस्त किए हैं। दरअसल इन चैनलों को केंद्रीय गृहमंत्रालय (MHA) ने सिक्योरिटी क्लीयरेंस देने से मना कर दिया था। इनमें से एक ने फर्जी परफॉर्मेंस बैंक गारंटी (PBG) जमा की थी।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने लोकसभा में जानकारी दी है कि टीवी चैनल ‘Positiv Television’, ‘Lemon Entertainment’, ‘Maa Television Network’ और ‘Navda Creations’ के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।
अगस्त में सिर्फ ‘Navda Creations’ को नॉन न्यूज अपलिंकिंग लाइसेंस (non-news uplinking licence) दिया गया था, उसे भी फर्जी परफॉर्मेंस बैंक गारंटी (PBG) जमा करने के आरोप में वापस ले लिया गया है। ‘Positiv Television’ के पास छह अपलिंकिंग लाइसेंस थे जिनमें पांच न्यूज और एक नॉन न्यूज शमिल थे, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा ‘Maa Television Network’ के चार नॉन न्यूज लाइसेंस भी खत्म कर दिए गए हैं, जिनमें ‘Maa TV’, ‘Maa Movies’, ‘Maa Music’ और ‘Maa Gold’ के नाम शामिल है, जिन्हें नए अपलिंकिंग लाइसेंस जारी किए गए थे।
यहां बता दें कि पिछले साल ‘स्टार इंडिया’ (Star India) ने ‘Maa Television Network’ के ब्रॉडकास्ट बिजनेस को खरीद लिया था।
राठौड़ का कहना था कि MIB द्वारा वर्ष 2012 से 2016 के बीच 68 लाइसेंस वापस लिए गए थे। वर्ष 2013 में सबसे ज्यादा 38 टीवी चैनल लाइसेंस रद्द किए गए थे। वर्ष 2012 और 2016 में मंत्रालय ने 13-13 लाइसेंस रद किए हैं वहीं वर्ष 2014 और 2015 में दो-दो लाइसेंस रद्द किए गए थे।
संयोग से दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में ‘STV Enterprises’ और ‘Mahuaa Media’ के लाइसेंस बहाल कर दिए थे। ‘STV Enterprises’ के चार न्यूज लाइसेंस और Mahuaa Media के पांच लाइसेंस बहाल किए गए थे। इनमें तीन न्यूज और दो नॉन न्यूज लाइसेंस शामिल थे। 30 नवंबर तक MIB ने देश में 892 टीवी चैनलों के संचालन की अनुमति दी थी। इनमें 400 न्यूज और 492 नॉन न्यूज चैनल शामिल हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स