होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...यहां होगी ‘ग्रामीण पत्रकार असोसिएशन उत्तर प्रदेश’ की बैठक
...यहां होगी ‘ग्रामीण पत्रकार असोसिएशन उत्तर प्रदेश’ की बैठक
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हर साल की तरह इस बार भी ‘ग्रामीण पत्रकार असोसिएशन उत्तर प्रदेश’ की एक प्रादेशिक बैठक होगी, जोकि 20 नवंबर को सुबह 11 बजे मीरजापुर जिले के विन्ध्याचल स्थित गोयनका धर्मशाला में आयोजित की गयी है। इस बैठक मे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हर साल की तरह इस बार भी ‘ग्रामीण पत्रकार असोसिएशन उत्तर प्रदेश’ की एक प्रादेशिक बैठक होगी, जोकि 20 नवंबर को सुबह 11 बजे मीरजापुर जिले के विन्ध्याचल स्थित गोयनका धर्मशाला में आयोजित की गयी है।
इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, मंडल अध्यक्षों सहित जिलाध्यक्षों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील प्रदेश अध्यक्ष कुमार सौरभ ने की है। इस बैठक की जानकारी प्रदेश संगठन मंत्री महेन्द्र नाथ सिंह ने दी है।
असोसिएशन विन्ध्याचल मंडल मीरजापुर के मंडलाध्यक्ष हौशला प्रसाद त्रिपाठी ने प्रदेश कार्य समिति के समस्त पदाधिकारी, समस्त मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए इस बैठक मे सभी से प्रतिभाग करने की अपील की है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स