होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना-प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने मीडिया से किया ये आग्रह...

सूचना-प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने मीडिया से किया ये आग्रह...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। चेन्नई में गुरुवार से दक्षिणी राज्यों के क्षेत्रीय संपादकों के दो दिवसीय सम्मेलन का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने किया। यह सम्मेलन प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो द्वारा आयोजित कि

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

चेन्नई में गुरुवार से दक्षिणी राज्यों के क्षेत्रीय संपादकों के दो दिवसीय सम्मेलन का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने किया। यह सम्मेलन प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो द्वारा आयोजित किया जा गया है।

इस सम्मेलन में वैंकेया नायडू ने कहा कि मीडिया के विभिन्न स्वरुपों में तेजी से विस्तार हो रहा है, जिसको देखते हुए  मीडिया को आत्म-नियमन करने और संयम रखने की जरूरत है। नायडू ने मीडिया से यह भी  आग्रह किया है कि वह न्यूज और व्यूज का मिश्रण न करें और देश के हित लिए आत्म-नियमन करें।

उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में मीडिया को सार्वजनिक व्यवस्था और देश की एकता और संप्रुभता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विविधता को देखते हुए यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि मीडिया की तरफ से किसी भी प्रकार का विभाजनकारी संचार का आदान-प्रदान न हो। इसके साथ ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सयंम बरतने की वास्तविक जरूरत के बीच संतुलन होना चाहिए। नायडू ने देश में सार्वजनिक बहस के मुद्दों का राजनीतिकरण होने पर चिंता व्यक्त करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि इसका असर सामाजिक एकता और अखंडता पर पड़ रहा है।

वहीं संवेदनशील मुद्दों से निपटने पर उन्होंने कहा कि मीडिया के सामने चुनौती गुणवत्ता, विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के साथ-साथ शिक्षा प्रदान करने वाले की भूमिका निभाने की है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार मनुष्यों के लिए बने हैं न कि आतंकवादियों के लिए। किसी भी कैदी की पहचान उसकी जाति या धर्म के आधार पर नहीं होनी चाहिए। मीडिया को ऐसे खबरों की रिपोर्टिंग करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा और टीआरपी की वजह से सनसनी फैलाना सच्चाई बन गई है, इसलिए उन्होंने आत्म-नियमन की वकालत की है। नायडू ने कहा कि शीघ्र खबर पहुंचाने की होड़ में मीडिया को निष्पक्षता के साथ समझौता नहीं करना चाहिए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि नागरिकों को आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करा कर मीडिया देश के विकास में भागीदार बन सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका है। मीडिया की पहली जिम्मेदारी देश और समाज के प्रति है।

उन्होंने कहा, 'कमोबेश भारतीय मीडिया प्रगतिशील और रचनात्मक रहा है। मीडिया सरकार और लोगों के बीच की कड़ी है इसलिए पत्रकारों पर बड़ी जिम्मेदारी है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

5 minutes ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

23 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

23 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

22 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago