होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV पर आजीवन प्रतिबन्ध लगाना चाहिए था: डॉ. सुभाष चंद्रा
NDTV पर आजीवन प्रतिबन्ध लगाना चाहिए था: डॉ. सुभाष चंद्रा
समाचार4मीडिया ब्यूरो।। सूचना-प्रसारण मंत्रालय द्वारा एनडीटीवी समूह के हिंदी चैनल एनडीटीवी इंडिया पर एक दिन के बैन की खबर के बाद से ही ये मुद्दा देश में चर्चा का अहम विषय बन गया है। कई संगठनों, व्यक्तियों की ओर से इस पर अपनी-अपनी राय रखी गई है। ऐसे मैं आज भारत के ब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
सूचना-प्रसारण मंत्रालय द्वारा एनडीटीवी समूह के हिंदी चैनल एनडीटीवी इंडिया पर एक दिन के बैन की खबर के बाद से ही ये मुद्दा देश में चर्चा का अहम विषय बन गया है। कई संगठनों, व्यक्तियों की ओर से इस पर अपनी-अपनी राय रखी गई है। ऐसे मैं आज भारत के बड़े मीडिया समूह जी मीडिया और एस्सेल समूह के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने भी एक पोस्ट लिखी है, जिसे हम आप लोगों के साथ ज्यों का त्यों शेयर कर रहे हैं...
NDTV पर 1 दिवसीय प्रतिबन्ध नाइंसाफी है, यह सजा बहुत कम है! देश की सुरक्षा से खिलवाड़ के लिए उन पर आजीवन प्रतिबन्ध लगाना चाहिए था। मेरा तो यह भी विश्वास है की अगर NDTV न्यायालय में जाए तो उसे वहां से भी फटकार ही मिलेगी। जब UPA शासन काल में Zee मीडिया पर प्रतिबन्ध करने की बात चल रही थी तब तो NDTV और बाकि तथाकथित बुद्धिजीवीयों ने मौन धारण कर लिया था, यहाँ तक की Editors Guild भी चुप्पी साधे हुआ था। पर आज गलत को गलत कहने पर, कुछ लोग आपातकाल कह रहे है! क्या देश की सुरक्षा का कोई भी महत्त्व नहीं?
देश की सुरक्षा में दो मत नहीं हो सकते। सरकार द्वारा NDTV इंडिया पर एक दिवसीय प्रतिबन्ध को मैं बिलकुल सही मानता हूं!
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स