होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकार के इस निर्णय को मीडिया दिग्गजों ने बताया 'अघोषित आपातकाल'
सरकार के इस निर्णय को मीडिया दिग्गजों ने बताया 'अघोषित आपातकाल'
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">पठानकोट में हुए आतंकी हमले की कवरेज के मामले में सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) द्वारा 'एनडीटीवी' (NDTV) समूह के हिंदी न्यूज चैनल 'एनडीटीवी इंडिया' को नौ नवंबर को एक दिन के लिए बंद करने का आदेश मीडिया जगत
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पठानकोट में हुए आतंकी हमले की कवरेज के मामले में सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) द्वारा 'एनडीटीवी' (NDTV) समूह के हिंदी न्यूज चैनल 'एनडीटीवी इंडिया' को नौ नवंबर को एक दिन के लिए बंद करने का आदेश मीडिया जगत को नागवार गुजर रहा है।
वहीं कारवां पत्रिका से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हरतोष सिंह बल ने भी सरकार के इस निर्णय पर असंतोष जताया है। उनका कहना है कि टाइम्स नाउ और जी न्यूज द्वारा कश्मीर की काफी बुरी कवरेज की गई है लेकिन सरकार ने कभी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
'इंडिया टुडे' के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट किया, 'भारत के सबसे संयमित और जिम्मेदार चैनलों में से एक एनडीटीवी इंडिया को प्रसारण मंत्रालय एक दिन के लिए बंद कर रहा है। आज एनडीटीवी है, कल कौन होगा?
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की कंसल्टिंग एडिटर सगारिका घोष ने ट्वीट किया, 'एनडीटीवी को प्रतिबंधित करना स्वतंत्र मीडिया पर सरकार का चौंकाने वाला शक्ति प्रदर्शन है। मीडिया की हत्या मत करो।'One of India's most sober and responsible channels NDTV India to be banned for a day by I and B ministry. NDTV today, who tomorrow?
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) November 3, 2016
The banning of NDTV India is a shocking flexing of govt muscle over free media. Don't shoot the messenger! — Sagarika Ghose (@sagarikaghose) November 3, 2016
वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन ने ट्वीट किया, 'एनडीटीवी पर सरकार का एक दिन का प्रतिबंध सरकार की मनमानी और ताकत का दुर्भावनापूर्ण उपयोग है। एनडीटीवी को इसे अदालत में चुनौती देनी चाहिए।
Govt's one day ban on NDTV India is arbitrary and perhaps even malafide use of authority. NDTV must challenge this in court right away. 1/2
— Siddharth (@svaradarajan) November 3, 2016
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स