होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया के लोगों को किन खबरों पर फोकस करना चाहिए, बताया पी.जे. कुरियन, उपसभापति, राज्यसभा ने...
मीडिया के लोगों को किन खबरों पर फोकस करना चाहिए, बताया पी.जे. कुरियन, उपसभापति, राज्यसभा ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘मीडिया के लोगों को निगेटिव खबरों से अलग फोकस करने की आवश्यकता है। मीडिया को सकारात्मक विकास पर जोर देना चाहिए।’ ये कहना है राज्यसभा के उपसभापति पी.जे. कुरियन का।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘मीडिया के लोगों को निगेटिव खबरों से अलग फोकस करने की आवश्यकता है। मीडिया को सकारात्मक विकास पर जोर देना चाहिए।’ ये कहना है राज्यसभा के उपसभापति पी.जे. कुरियन का।
उन्होंने बताया कि राज्यसभा में कई अच्छे भाषणों और सकारात्मक चर्चाओं को अमूमन मीडिया द्वारा कवर नहीं किया जाता है।
प्रो. कुरियन की बात से सहमति जताते हुए नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अमिताभ कांत ने कहा, ‘मीडिया, खासतौर से टेलिविजन सेंसेशनलिज्म पर फोकस कर रहा है और इस पर समाज के संयुक्त विचार को नहीं दिखाया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में कई स्टार्ट-अप्स द्वारा काफी शानदार काम किया गया है लेकिन इसे मीडिया में अच्छे से कवर नहीं किया गया।’
उन्होंने एस्टर मीडिया अवार्ड्स जैसे पुरस्कारों की जरूरत पर बल दिया जोकि सामाजिक प्रभाव से युक्त पत्रकारिता की सराहना करते हैं।
वहीं एस्टर डीएम हेल्थकेयर के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक, डॉ. आजाद मूपेन ने कहा, ‘मीडिया को उन चीजों पर फोकस करने की जरूरत है जोकि समाज में बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।’
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के प्रेस सचिव वेणु राजामोनी ने कहा, ‘मीडिया लोगों को शिक्षित करता है, कमियों और सफलता की कहानियों पर जोर देता है। मीडिया को एक सहयोगी के रूप में हेल्थकेयर के करीब रखना महत्वपूर्ण है और इसके कई प्रभाव हो सकते हैं।’
एस्टर मीडिया अवॉर्ड्स कार्यक्रम का आयोजन एस्टर डीएम फाउंडेशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक क्षेत्र में सार्वजनिक जागरुकता, प्रशंसा और कार्यनीति को आकार देने में मुख्यधारा की मीडिया के प्रभाव को सम्मानित करने के लिए तैयार किया गया है।
पुरस्कार के पहले संस्करण को स्वतंत्र जूरी द्वारा जज किया गया, जिसमें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के प्रेस सचिव वेणु राजामोनी, बीबीसी पूर्व न्यूजरीडर एसपी प्रोडक्शंस के संस्थापक शहनाज पकरावन, पूर्व इकनॉमिक टाइम्स के कार्यकारी संपादक राजश्रि सिंघल और रिडिफ्यूजन कम्यूनिकेशंस प्रेसिडेंट और खलीज टाइम्स, दुबई के पूर्व संपादक राहुल शर्मा शामिल थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स