होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, कैसे मीडिया-मनोरंजन क्षेत्र के लिए अगले 5 साल होंगे बेहतर
जानिए, कैसे मीडिया-मनोरंजन क्षेत्र के लिए अगले 5 साल होंगे बेहतर
आने वाले पांच साल भारतीय मीडिया व मनोरंजन क्षेत्र के लिए काफी बेहतर साबित होने वाले हैं...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2026 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आने वाले पांच साल भारतीय मीडिया व मनोरंजन क्षेत्र के लिए काफी बेहतर साबित होने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान सात से आठ लाख नए रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है, साथ ही इस दौरान इस क्षेत्र की वृद्धि 11-12 प्रतिशत रहेगी।
यह जानकारी सीआईआई-बीसीजी की एक रिपोर्ट में सामने आई है। इसके अनुसार बढ़ती ग्रामीण मांग और मीडिया खपत से इस क्षेत्र को बल मिलेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ती उपभोक्ता मांग, बदलते कारोबारी मॉडल को देखते हुए इस उद्योग को खुद को पूरी तरह अलग श्रमबल के लिए तैयार करना होगा। सिर्फ मीडिया व मनोरंजन उद्योग को ही अगले पांच साल के दौरान हर साल लगभग 1.4 लाख से 1.6 लाख रोजगार के लिए प्रशिक्षित लोगों की जरूरत होगी।
इसमें कहा गया है कि इस उद्योग में प्रतिभा और कौशल की मांग उसकी आपूर्ति से कहीं अधिक रहेगी। इसलिए उद्योग को 2020 तक पूरी तरह से अलग तरह के श्रमबल के लिए तैयार रहना होगा।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मीडिया और मनोरंजन संगठनों को अपनी वृद्धि को बल देने के लिए अपनी रणनीतियों को नए सिरे से तैयार करना होगा ताकि वह खुद को बदलते हुई परिस्थितियों के लिए ढाल सके।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स