होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मायावती ने मीडिया और उसके मालिकों पर जड़ा ये आरोप...
मायावती ने मीडिया और उसके मालिकों पर जड़ा ये आरोप...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक ताजा सर्वेक्षण की आड़ में मीडिया पर हमला बोला है। उन्होंने मीडिया को पूंजीपतियों का औजार ठहराया है। मायावती ने मीडिया पर आरोप लगाया कि मीडिया के पूंजीपति मालिक अपने पक्ष में क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक ताजा सर्वेक्षण की आड़ में मीडिया पर हमला बोला है। उन्होंने मीडिया को पूंजीपतियों का औजार ठहराया है। मायावती ने मीडिया पर आरोप लगाया कि मीडिया के पूंजीपति मालिक अपने पक्ष में काम करने वाली पार्टियों के पक्ष में सर्वे करा रहे हैं और इसके जरिए बसपा कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की भी कोशिश कर रहे हैं।
मायावती ने पार्टी के सभी प्रदेशस्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्त्वपूर्ण बैठक में पार्टी के लोगों को आगाह करते हुए कहा कि देश में जितने भी छोटे-बड़े अखबार और टीवी चैनल आदि चल रहे हैं, उनके अधिकांश मालिक बड़े-बड़े पूंजीपति और धन्नासेठ हैं। इसके साथ ही, चुनाव में सर्वे कराने वाली एजंसियां भी ज्यादातर इन्हीं के हिसाब से काम करती हैं।
मायावती ने आरोप लगाया कि चुनाव में ये पूंजीपति लोग मीडिया और सर्वे एजंसियों का इस्तेमाल खासकर कांग्रेस, भाजपा आदि उन सभी विरोधी पार्टियों के पक्ष में ही हवा बनाने के लिए करते हैं, जो सत्ता में आने पर उनके नफे-नुकसान के हिसाब से सरकारें चलाती हैं।
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर चलती है, इसलिए पूंजीपति लोग आगामी चुनाव के मद्देनजर अपने सभी अखबारों और टीवी चैनलों व सर्वे कराने वाली एजंसियों आदि का इस्तेमाल बसपा के लोगों का मनोबल गिराने के लिए करेंगे। इनसे प्रदेश की जनता को वोट पड़ने तक जरूर सावधान रहना होगा।
गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर हाल में आए एक कथित सर्वेक्षण में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की बात कही गई थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स